सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Pradhan's husband attacked by car riders

Etawah News: प्रधान के पति पर कार सवारों ने किया हमला

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 25 Mar 2026 12:20 AM IST
विज्ञापन
Pradhan's husband attacked by car riders
विज्ञापन
भरथना। प्रधान के पति पर कार सवार हमलावरों ने हमला बोल दिया। इसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने प्रधान के पति को सीएचसी भरथना में भर्ती कराया। पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुटी है।
Trending Videos




क्षेत्र के गांव नगला मुलू मल्हौसी निवासी सर्वेश कुमार (48) ने बताया कि उसकी पत्नी 10 सालों से लगातार ग्राम प्रधान है। देर शाम चंदनपुर गांव में एक गमी में शामिल होकर अपने गांव जा रहा था। तभी मल्हौसी पुल पर कार सवार चार लोग ने हमला कर दिया जिससे वह घायल हो गया। पीड़ित का आरोप है कि नामजदों ने हमले के दौरान दो राउंड फायर भी किए है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस ने प्रधान को उपचार हेतु सीएचसी भरथना में भर्ती कराया। पुलिस मामले मामले की जांच में जुट गई है। वहीं, अपराध निरीक्षक अरिमर्दन सिंह ने बताया कि प्रधान पति के साथ मारपीट हुई है। फायरिंग जैसी कोई घटना नहीं हुई है। पीड़ित पक्ष ने अभी तक तहरीर नहीं दी है। इसके बाद भी मामले की जांच कर आरोपियों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed