सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   SDM did not find any evidence of illegal mining in the cotton mill.

Farrukhabad News: सूत मिल में एसडीएम को अवैध खनन के नहीं मिले साक्ष्यख

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 17 Mar 2026 12:00 AM IST
विज्ञापन
SDM did not find any evidence of illegal mining in the cotton mill.
फोटो-24 सूत मिल परिसर में ​अ​खिलेश के पिता किशनपाल से घटना की जानकारी लेते एसडीएम कायमगंज। स्रो
विज्ञापन
कंपिल। सहकारी सूत मिल में अवैध खनन कराने का आरोप कायमगंज विधायक डॉ. सुरभि के पति डॉ. अजीत गंगवार ने कार्यदायी संस्था के सुपरवाइजर पर लगाया था। वहीं उनके खिलाफ मारपीट का आरोप लगाकर थाने में तहरीर दी गई थी। सोमवार को मामले की जांच के लिए एसडीएम कायमगंज मौके पर पहुंचे और उन्होंने सूत मिल में घूमकर जांच की लेकिन उन्हें अवैध खनन होते नहीं मिला।
Trending Videos

कायमगंज विधायक डॉ. सुरभि के पति डॉ. अजीत गंगवार ने शनिवार को साथियों के साथ सूत मिल परिसर में पहुंचकर वहां सफाई का काम कर रही कार्यदायी संस्था के सुपरवाइजर गणपत चौधरी पर अवैध खनन कराने का आरोप लगाया था। साथ ही सुधार न करने पर प्राथमिकी दर्ज कराने की बात कही थी। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इसके बाद वहां का कबाड़ खरीदने वाले पुरौरी निवासी ट्रैक्टर चालक अखिलेश ने डॉ. अजीत गंगवार पर मारपीट का आरोप लगाया था। अखिलेश के पिता किशनलाल ने कंपिल थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार को कायमगंज एसडीएम अतुल कुमार और खनन निरीक्षक संजय प्रताप सिंह मिल परिसर में जांच करने पहुंचे। वहां चल रहे ध्वस्तीकरण कार्य का निरीक्षण कर सुपरवाइजर गणपत चौधरी से जानकारी ली। अधिकारियों ने परिसर क्षेत्र का जायजा लेकर वहां हो रहे कार्य की स्थिति देखी। एसडीएम अतुल कुमार ने बताया कि निरीक्षण के दौरान अवैध खनन नहीं मिला है। मिल की जर्जर इमारतों को गिराने का काम चल रहा है। मलबे को ट्रैक्टरों के जरिए बाहर ले जाया जा रहा है।
इसी दौरान ट्रैक्टर चालक अखिलेश व उसके पिता किशनलाल वहां पहुंच गए। उन्होंने अधिकारियों के सामने शनिवार को हुई घटना का जिक्र करते हुए विधायक पति पर मारपीट का आरोप लगाया और उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने की मांग की। फिलहाल प्रशासन की जांच में खनन की पुष्टि नहीं हुई है।
ट्रैक्टर चालक से मारपीट के आरोपों का मामला चर्चा का विषय बना हुआ है। थानाध्यक्ष नितिन चौधरी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद ही कोई कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed