{"_id":"69bd84dc7597233bec057957","slug":"admissions-open-in-kendriya-vidyalayas-gonda-news-c-100-1-gon1001-154618-2026-03-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: केंद्रीय विद्यालयों में प्रवेश शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: केंद्रीय विद्यालयों में प्रवेश शुरू
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Fri, 20 Mar 2026 11:03 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। जिले के केंद्रीय विद्यालयों में नए सत्र की प्रवेश प्रक्रिया शुक्रवार से शुरू हो गई। पहले चरण में बाल वाटिका व कक्षा एक के लिए ऑनलाइन आवेदन लिए जा रहे हैं, जिनकी अंतिम तिथि दो अप्रैल निर्धारित की गई है। अभिभावक आधिकारिक पोर्टल admission.kvs.gov.in पर आवेदन कर सकते हैं।
प्रवेश प्रक्रिया के तहत कक्षा एक में आरटीई के अंतर्गत 25 प्रतिशत सीटें आरक्षित की गई हैं। तीन प्रतिशत सीटें दिव्यांग बच्चों के लिए निर्धारित हैं। दूसरे चरण में कक्षा दो से 12 तक के प्रवेश संबंधित विद्यालयों में ऑफलाइन माध्यम से होंगे। यह प्रवेश सीबीएसई व गृह परीक्षाओं के परिणाम जारी होने के बाद, रिक्त सीटों के आधार पर किए जाएंगे। केंद्रीय विद्यालय संगठन के तहत गोंडा में रेलवे कॉलोनी व मनकापुर में केंद्रीय विद्यालय संचालित हैं। दोनों विद्यालयों में प्रवेश प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। केंद्रीय विद्यालय रेलवे कॉलोनी की प्रधानाचार्य डॉ. अपर्णा सक्सेना ने बताया कि पारदर्शी प्रक्रिया के तहत पात्र बच्चों को नियमानुसार प्रवेश दिया जाएगा। उन्होंने अभिभावकों से समय रहते आवेदन करने की अपील की है, ताकि किसी प्रकार की असुविधा न हो। (संवाद)
Trending Videos