सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Burn Holika away from power lines

Gonda News: विद्युत लाइनों से दूर करें होलिका दहन

संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Sun, 01 Mar 2026 11:22 PM IST
विज्ञापन
Burn Holika away from power lines
विज्ञापन
गोंडा। जिलेभर में जगह-जगह होलिका दहन की तैयारी की जा रही है। रविवार को मुख्य अभियंता के निरीक्षण में शहर के गायत्रीपुरम चौराहे पर विद्युत लाइनों के नीचे होलिका दहन की तैयारी दिखी। ऐसे में मुख्य अभियंता ने मंडल के चारों जिलों के अधिकारियों के साथ बैठक की। विद्युत लाइनों से दूर होलिका दहन की अपील की है। विद्युत कर्मियों को पुलिस से समन्वय स्थापित करने के निर्देश दिए हैं।
Trending Videos

देवीपाटन जोन के मुख्य अभियंता यदुनाथ यथार्थ ने कहा कि विद्युत लाइनों से दूर होलिका दहन किया जाए। विद्युत लाइनों के नीचे होलिका दहन से न सिर्फ आपूर्ति प्रभावित हो सकती है, बल्कि केबल में एक बार आग लगने पर बुझाना मुश्किल होगा। इसके लिए सभी विद्युतकर्मी स्थानीय स्तर पर पुलिस के सहयोग से लोगों से संवाद स्थापित करके होलिका दहन सुनिश्चित करेंगे। मुख्य अभियंता ने सभी अधीक्षण अभियंता, अधिशासी अभियंता, उपखंड अधिकारियों और अवर अभियंताओं से अपने-अपने क्षेत्र में होली को लेकर एक से पांच मार्च तक निर्बाध आपूर्ति की जानकारी ली। सभी अभियंताओं को जरूरी दिशा-निर्देश दिए हैं। मुख्य अभियंता ने कहा कि जगह-जगह विद्युत विभाग के अवर अभियंता लोगों से संवाद स्थापित कर रहे हैं। पुलिस से भी सहयोग लिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed