{"_id":"69a47df243929538c10ce2e8","slug":"mourning-over-khameneis-death-prayers-offered-with-moist-eyes-gonda-news-c-100-1-gon1001-153340-2026-03-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: खामनेई के निधन पर मातम, नम आंखों से अदा हुई नमाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: खामनेई के निधन पर मातम, नम आंखों से अदा हुई नमाज
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Sun, 01 Mar 2026 11:27 PM IST
विज्ञापन
शिया इमामबाड़ा के बाहर से निकलते सीओ आनंद कुमार राय। स्रोत: विभाग
विज्ञापन
गोंडा। अमेरिका व इजरायल के संयुक्त हवाई हमले में ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामनेई के निधन की खबर जैसे ही जिले में पहुंची, मुस्लिम बाहुल्य इलाकों में गहरा शोक छा गया। चौक बाजार स्थित शिया इमामबाड़ा के बाहर जहां सामान्य दिनों में चहल-पहल रहती है, दोपहर करीब साढ़े 12 बजे सन्नाटा देखने को मिला। दुकानों पर भीड़ कम रही और लोग आपस में घटना को लेकर चर्चा करते दिखाई दिए। धीरे-धीरे समुदाय के लोग इमामबाड़ा और मस्जिद की ओर पहुंचे, जहां नम आंखों से नमाज अदा की गई और दिवंगत नेता के लिए दुआ-ए-मगफिरत की गई। शिया समुदाय की ओर से तीन दिनों का शोक घोषित किया गया है।
शिया इमामबाड़े के मौलाना मुंतजिर हुसैन रिजवी ने कहा कि यह खबर न सिर्फ शिया समाज बल्कि विश्व के लिए बेहद दुखद है। उन्होंने कहा कि अन्याय करने वालों को खुदा जरूर सजा देगा और हम सब्र के साथ शोक मनाएंगे। शिया मोहर्रम कमेटी के सदर डॉ. सैयद आजम आबिदी ने कहा कि हमारे रहबर को धोखे से निशाना बनाया गया। उनकी शहादत को इतिहास हमेशा याद रखेगा। उन्होंने लोगों से संयम और एकता बनाए रखने की अपील की।
इमामबाड़े के बाहर लगी तस्वीर बनी शोक का केंद्र
इमामबाड़े के बाहर कई महीनों पुराना एक पोस्टर लगा था, जिसमें खामनेई की तस्वीर और उनके नेतृत्व से जुड़ा धार्मिक संदेश फारसी में अंकित था। घटना की खबर के बाद लोग उस पोस्टर के सामने खड़े होकर खामोशी से तस्वीर को निहारते रहे। कई लोगों ने फातिहा पढ़ी और दुआ की। माहौल पूरी तरह गमगीन रहा।
रमजान के मद्देनजर प्रशासन सतर्क
रमजान को देखते हुए पुलिस प्रशासन पहले से ही अलर्ट मोड पर है। करीब एक बजे सीओ सदर आनंद राय भारी पुलिस बल के साथ शिया इमामबाड़ा क्षेत्र का जायजा लेने पहुंचे। उन्होंने स्थानीय लोगों से शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील की। संवेदनशील इलाकों में गश्त बढ़ा दी गई है और सोशल मीडिया पर नजर रखी जा रही है, ताकि किसी भी तरह की अफवाह फैलने से रोकी जा सके। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। वहीं, खामेनेई के निधन की खबर के बाद जिले में विभिन्न धर्मों व वर्गों के लोग सोशल मीडिया के माध्यम से शोक व्यक्त कर रहे हैं। करुआपारा के पूर्व प्रधान धीरेंद्र तिवारी ने लिखा कि अपने राष्ट्र के लिए प्राणों की आहुति देने वाले नेता को सच्ची श्रद्धांजलि। अधिवक्ता कृष्णकुमार तिवारी, सुनील पांडेय समेत कई लोगों ने उन्हें दृढ़ इच्छाशक्ति और राष्ट्र के प्रति समर्पण का प्रतीक बताया।
Trending Videos