सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Holi celebrations engulf the market, with the fragrance of colours

Gonda News: बाजार में छाया होली का उल्लास, महक रही रंगों की खुशबू

संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Sun, 01 Mar 2026 11:24 PM IST
विज्ञापन
Holi celebrations engulf the market, with the fragrance of colours
शहर में रविवार को होली के लिए रंग, पिचकारी व नमकीन खरीदते लोग। संवाद
विज्ञापन
गोंडा। होली का उल्लास छाने लगा है। बाजार सज गए हैं। रंगों की खुशबू से पूरा वातावरण महक रहा है। घरों में होली की तैयारी जोरों पर है। शहर में जगह-जगह होलिका दहन की तैयारी भी की जा रही है।
Trending Videos




राग-रंग के पर्व होली को यादगार बनाने के लिए हर कोई अपने-अपने अंदाज में तैयारी कर रहा है। रंगों से सराबोर लोग होली के गीतों पर न थिरकें, ऐसा कैसे हो सकता है। इसीलिए अधिकांश डीजे और ढोल वालों को बुक कर लिया गया है। दोस्तों और सगे संबंधियों को होली की शुभकामनाएं और गुझिया व गिफ्ट देने का सिलसिला भी शुरू हो गया है। बाजार में सुगंधित हर्बल गुलाल की डिमांड अधिक है। सिंथेटिक गुलाल से ग्राहकों के साथ-साथ दुकानदार भी परहेज कर रहे हैं। शहर में चंद दुकानों पर ही सिंथेटिक गुलाल देखने को मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चौक बाजार के व्यापारी दीपक ने बताया कि हर्बल गुलाल त्वचा के साथ आंखों और बालों को भी नुकसान नहीं पहुंचाता। नीले, पीले, लाल और गुलाबी रंग के गुलाल की सबसे ज्यादा बिक्री हो रही है।


होली के लिए स्पेशल सफेद रंग के कुर्ता-पायजामा की भी खूब बिक्री हो रही है। हैप्पी होली लिखी टीशर्ट भी 100 रुपये से लेकर 300 रुपये में बिक रही है। होली पर घर में तरह-तरह के पकवान तो बनते ही हैं, फिर भी मिठाई विक्रेताओं ने खास तैयारी की है। काजू की बर्फी, सोहन हलवा, गुझिया और विभिन्न प्रकार के नमकीन दुकानों पर उपलब्ध हैं। होली के उपलक्ष्य में गिफ्ट पैक भी बनाए हैं। गिफ्ट पैक 200 रुपये से शुरू होकर करीब 2500 रुपये तक के उपलब्ध हैं।
बच्चों को भा रहे डोरेमॉन और निंजा



गुब्बारे और पिचकारियों की भी कई तरह की किस्म बाजार में उपलब्ध है। 50 से लेकर 200 रुपये तक की चाइनीज और देशी पिचकारियों की रेंज है। चौक बाजार में व्यापारी शिवकुमार ने बताया कि एलिफेंट गन, स्पाइडरमैन, पाइप पिचकारी, पिस्टल पिचकारी, कार्टून कैरेक्टर मसलन डोरेमॉन, सिनचेन, निंजा-हथोड़ी, ओगी, बाल हनुमान, छोटा भीम, मोटू-पतलू आदि पिचकारिया बच्चों को खूब आकर्षित कर रही हैं।









होली के बाजार पर एक नजर



गुलाल : 20 से 50 रुपये तक प्रति पैकेट



पिचकारी : 50 से 1500 रुपये तक



टोपी मास्क : 20 से लेकर 150 रुपये तक



कुर्ता-पायजामा : 400 से 3000 रुपये तक



गुझिया : 300 से लेकर 600 रुपये तक



नमकीन : 150 से 300 रुपये तक





चिकित्सकों की छुट्टी पर रोक

सीएमओ डॉ. संतलाल पटेल ने बताया कि होली को लेकर स्वास्थ्य विभाग तैयार है। सीएचसी-पीएचसी को 24 घंटे अलर्ट मोड में रखा जाएगा। बेड आरक्षित कराए गए हैं। चिकित्सकों व कर्मियों की छुट्टियों पर पूरी तरह रोक रहेगी। तीन, चार व पांच मार्च तक यह व्यवस्था लागू रहेगी। निर्देश जारी किए गए हैं।




24 घंटे होगी जलापूर्ति
ईओ विशाल कुमार ने बताया कि तीन व चार फरवरी को हर समय पेयजल की आपूर्ति कराई जाएगी। टैंकर भी पर्याप्त हैं। यदि किसी क्षेत्र में पानी की दिक्कत होगी तो वहां तत्काल टैंकर भेजे जाएंगे। आठ टैंकर पालिका के पास हैं। इसके साथ ही पंप हाउस में जनरेटर की व्यवस्था है। होली पर सफाई व्यवस्था भी दुरुस्त रहेगी।
4,739 स्थानों पर होगा होलिका दहन

एसपी विनीत जायसवाल ने बताया कि नगर व ग्रामीण क्षेत्रों में कुल 4,739 स्थलों पर होलिका दहन होगा। जिले को जोन व सेक्टर में बांटा गया है। एएसपी पूर्वी व पश्चिमी के साथ सुरक्षा का खाका तैयार किया गया है। सीओ से लेकर थानेदारों तक को जिम्मेदारी सौंपी गई है। दमकल, मोबाइल टीमें भी तैनात रहेंगी।

शहर में रविवार को होली के लिए रंग, पिचकारी व नमकीन खरीदते लोग। संवाद

शहर में रविवार को होली के लिए रंग, पिचकारी व नमकीन खरीदते लोग। संवाद

शहर में रविवार को होली के लिए रंग, पिचकारी व नमकीन खरीदते लोग। संवाद

शहर में रविवार को होली के लिए रंग, पिचकारी व नमकीन खरीदते लोग। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed