सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Most of the patients who came to the fair were suffering from fever and cough

Gonda News: मेले में आए बुखार और खांसी के सबसे ज्यादा मरीज

Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 01 Mar 2026 11:23 PM IST
विज्ञापन
Most of the patients who came to the fair were suffering from fever and cough
पीएचसी त्योरासी में मरीजों का इलाज करतीं आयुष चिकित्सक डॉ. रेखा सिंह। - संवाद 
विज्ञापन
मसकनवा/पसका/डुमरियाडीह/गोंडा। जिले के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर आयोजित मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले रविवार को मौसम जनित बीमारियों के मरीजों की संख्या अधिक रही। सबसे ज्यादा मरीज बुखार व खांसी से पीड़ित मिले।
Trending Videos

पसका संवाद के अनुसार त्योरासी में दोपहर 12 बजकर 15 मिनट तक आयुष चिकित्सक डॉ. रेखा सिंह ने 40 मरीजों का इलाज किया। उन्होंने बताया कि ज्यादातर मरीज मौसमी बुखार, सर्दी, खांसी से पीड़ित थे। त्योरासी की अर्चना सिंह बुखार की दवा लेने आई थीं। अंदूपुर के सतपाल दर्द व बुखार का इलाज कराने आए थे। वरिष्ठ प्रयोगशाला सहायक प्रदीप कुमार सिंह, आलम शेर खान, धर्मेंद्र शुक्ल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मसकनवा संवाद के अनुसार जन आरोग्य मेले में आए 59 मरीजों का उपचार आयुष चिकित्सक डाॅ. डीसी वर्मा ने किया। हर बार की तरह इस बार भी विशेषज्ञ, एमबीबीएस व महिला चिकित्सक की ड्यूटी मेले में नहीं लगाई गई। आयुष चिकित्सक के सहारे ही मेले में आए बुखार, खांसी, शुगर बीपी व गर्भवती महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।
डुमरियाडीह संवाद के अनुसार पिपरी व डुमरियाडीह में रविवार को मुख्यमंत्री जनआरोग्य मेले का आयोजन हुआ। प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. नेहा तिवारी ने बताया कि मौसम में हो रहे बदलाव के चलते मेले में जुखाम, खांसी, बुखार, चर्मरोग तथा पेट दर्द के मरीज आए थे। मेले में 35 मरीजों का इलाज किया गया। चिकित्साधिकारी नीना खुराना, शैलेंद्र कुमार सिंह, दुर्गेश कुमार चौहान, प्रियंका, शैलेंद्र कुमार तिवारी मौजूद रहे।
पीएचसी में बिजली व पानी नहीं
दुर्जनपुर घाट। रांगी पीएचसी में जन आरोग्य मेले में गर्मी शुरू होने के बावजूद मरीजों को स्वच्छ पेयजल एवं बिजली की सुविधा मयस्सर नहीं हैं। पीएचसी में एक मात्र दो नंबर का छोटा हैंडपंप लगा है। विद्युतीकरण न होने से डाॅक्टर और मरीज दोनों परेशान होते हैं। रविवार को आरोग्य मेले में आठ मरीजों का इलाज किया गया। प्रभारी डॉ. उदय प्रताप मिश्र ने जानकारी दी कि इस समय मौसम का बदलाव होने से सर्दी, जुकाम और बुखार के मरीज अधिक आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed