सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Gonda youth stranded in Dubai amid missile attacks

Gonda News: मिसाइल हमलों के बीच दुबई में फंसे हैं गोंडा के युवा

संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Sun, 01 Mar 2026 11:29 PM IST
विज्ञापन
Gonda youth stranded in Dubai amid missile attacks
दुबई में मौजूद गोंडा के दिनेश वर्मा और उनके द्वारा भेजी गई मिसाइल हमले की तस्वीर। स्रोत दिनेश
विज्ञापन
मसकनवां। छपिया क्षेत्र के सेजलपुर निवासी दिनेश वर्मा सहित गोंडा के करीब 20 लोग इन दिनों दुबई के एक फ्लैट में भय व अनिश्चितता के बीच फंसे हुए हैं। दुबई के समयानुसार शनिवार शाम 05:45 बजे अचानक उनके फ्लैट से लगभग 10 मिनट की दूरी पर स्थित इलाके में तेज धमाकों की आवाजें गूंजने लगीं।
Trending Videos

दिनेश ने रविवार को फोन पर दुबई का आंखों देखा हाल बयां किया। दिनेश ने बताया कि शनिवार शाम आसमान में आग के गोले और मिसाइल जैसी चमक दिखाई दी, जिससे पूरा इलाका दहशत में आ गया। दुबई में बुर्ज खलीफा के पास बरदुबई क्षेत्र में रहकर क्लीनिंग कंपनी संचालित करने वाले दिनेश ने फोन पर बताया कि अचानक जोरदार धमाके होने लगे। लोग अपने-अपने फ्लैट में छिप गए। दिल इतनी तेज धड़क रहा था कि समझ नहीं आ रहा था क्या करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिनेश ने बताया कि हिम्मत जुटाकर वह फ्लैट की छत पर पहुंचे और मोबाइल से बमबारी का वीडियो बनाया। इसी दौरान भारतीय दूतावास की ओर से संदेश मिला कि सभी भारतीय नागरिक सुरक्षित स्थानों पर रहें और अफवाहों से बचें। हालांकि डर का माहौल तब और गहरा गया जब शनिवार रात 01:55 बजे उनकी भारत वापसी की फ्लाइट रद्द होने का संदेश आ गया।
दिनेश ने बताया कि रविवार शाम चार बजे तक भी उनके आवास से करीब डेढ़ किलोमीटर दूर बुर्ज खलीफा और जबल अली क्षेत्र से धमाकों की आवाजें सुनाई दे रही थीं।
एक ही फ्लैट में रहते हैं गोंडा के 20 युवा
दिनेश ने बताया कि उनके फ्लैट में गोंडा के करीब 20 लोग साथ रहते हैं। इनमें छपिया विकासखंड के शेषराम पासवान, रामू वर्मा, पवन पासवान और दीनानाथ वर्मा सहित अन्य युवक शामिल हैं। सभी लोग भय के माहौल में एक-दूसरे का हौसला बढ़ा रहे हैं। उन्होंने बताया कि भारतीय दूतावास को संदेश भेजा गया है, लेकिन अब तक कोई स्पष्ट जवाब नहीं मिला है। सभी लोग सुरक्षित स्वदेश वापसी की उम्मीद लगाए बैठे हैं। दिनेश ने बताया कि उनके बगल वाले फ्लैट में भी गोंडा के दो दर्जन से अधिक लोग रहते हैं।

परिजनों ने केंद्र सरकार से लगाई गुहार
दिनेश के दो भाई व तीन बहने हैं। उनके बड़े भाई कैलाश कुमार वर्मा सऊदी अरब में रहते हैं। गोंडा स्थित घर में पिता राम केतार वर्मा, मां प्रेमा देवी, भाई राम सुभावन वर्मा और पत्नी रीता गहरी चिंता में हैं। राम सुभावन ने बताया कि जैसे ही फ्लाइट रद्द होने और हालात बिगड़ने की सूचना मिली, घर में मायूसी छा गई। परिवार ने केंद्र सरकार और विदेश राज्यमंत्री कीर्तिवर्धन सिंह से गुहार लगाई है कि दुबई में फंसे दिनेश समेत अन्य भारतीय कामगारों को जल्द सुरक्षित स्वदेश लाने की व्यवस्था की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed