सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Government is making youth self-reliant: Dara Singh

युवाओं को आत्मनिर्भर बना रही सरकार : दारा सिंह

संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Sun, 22 Mar 2026 11:33 PM IST
विज्ञापन
Government is making youth self-reliant: Dara Singh
वेंकटाचार्य क्लब में आयोजित कार्यक्रम में टूल किट वितरित करते प्रभारी मंत्री दारा सिंह चौहान व
विज्ञापन
गोंडा। प्रदेश सरकार के नौ वर्ष पूरे होने पर आयोजित कार्यक्रम में जिले के प्रभारी मंत्री दारा सिंह चौहान ने कहा कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने और युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए निरंतर कार्य हो रहे हैं। खादी एवं ग्रामोद्योग तथा कृषि क्षेत्र को बढ़ावा देकर स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर सृजित किए जा रहे हैं, जिससे पलायन पर भी प्रभावी अंकुश लगेगा। वेंकटाचार्य क्लब में शनिवार को आयोजित कृषि मेला एवं प्रदर्शनी, टूल किट वितरण एवं रोजगार मेले में प्रभारी मंत्री ने कहा कि वर्ष 2017 के बाद प्रदेश में कृषि सहित विभिन्न क्षेत्रों में प्रगति हुई है।
Trending Videos

योजनाओं के माध्यम से किसानों की आय बढ़ाने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। कार्यक्रम में माटीकला बोर्ड द्वारा संचालित योजना के तहत 35 लाभार्थियों को विद्युत चालित चाक तथा पांच को पगमिल मशीनें प्रदान की गईं। ग्रामोद्योग टूल किट्स वितरण योजना के अंतर्गत नौ लाभार्थियों को दोना मेकिंग मशीन दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला पंचायत सभागार में आयोजित रोजगार मेले में 1036 प्रतिभागियों ने भाग लिया। जिनमें से 432 को शॉर्टलिस्ट किया गया। चयनित युवाओं को प्रभारी मंत्री ने ऑफर लेटर वितरित किए। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर योजनाओं की जानकारी भी दी गई। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष घनश्याम मिश्र, विधायक करनैलगंज अजय सिंह, तरबगंज प्रेमनरायन पांडेय, गौरा प्रभात वर्मा, डीएम प्रियंका निरंजन, सीडीओ अंकिता जैन व अन्य माैजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed