सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Kajal became self-reliant by making herbal incense sticks along with her studies

Gonda News: पढ़ाई के साथ हर्बल धूपबत्ती बनाकर आत्मनिर्भर बनीं काजल

संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Sun, 22 Mar 2026 11:20 PM IST
विज्ञापन
Kajal became self-reliant by making herbal incense sticks along with her studies
काजल और उनके द्वारा बनाई गई धूपबत्ती। स्रोत: स्वयं
विज्ञापन
गोंडा। पड़रीकृपाल के गिलौली गांव की छात्रा काजल पढ़ाई के साथ-साथ घर में ही हर्बल धूपबत्ती बनाकर सफलता की मिसाल पेश कर रही हैं। खास बात यह है कि काजल बेकार पड़े फूलों का उपयोग कर पर्यावरण के अनुकूल धूपबत्ती तैयार कर रही हैं, जिससे न सिर्फ उनकी आय बढ़ रही है बल्कि समाज को भी एक सकारात्मक संदेश मिल रहा है।
Trending Videos

स्नातक के बाद आगे की पढ़ाई की तैयारी कर रहीं काजल ने बताया आत्मनिर्भर बनने की सोच ने उन्हें कुछ नया करने के लिए प्रेरित किया। इसी दौरान उन्होंने सुभागपुर स्थित प्रशिक्षण केंद्र से छह माह का प्रशिक्षण लिया। इसके बाद घर में ही धूपबत्ती बनाने की शुरुआत कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस तरह शुरू हुआ सफर
एक दिन पूजा करने के दौरान धूपबत्ती जलाते समय काजल के मन में खुद धूपबत्ती बनाने का विचार आया। इसके बाद पहले इंटरनेट व यू ट्यूब से जानकारी जुटाई और फिर प्रशिक्षण लेकर काम शुरू किया। काजल मंदिरों में एकत्र फूल लाकर सुखाती हैं और उसमें कपूर, लोहबान व अन्य प्राकृतिक तत्व मिलाकर हर्बल धूपबत्ती तैयार करती हैं। काजल की धूपबत्ती गोंडा, बलरामपुर, बहराइच, श्रावस्ती, अयोध्या और बस्ती में सप्लाई हो रही हैं। सालाना टर्नओवर करीब ढाई लाख रुपये है।

काजल और उनके द्वारा बनाई गई धूपबत्ती। स्रोत: स्वयं

काजल और उनके द्वारा बनाई गई धूपबत्ती। स्रोत: स्वयं

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed