{"_id":"69c81fe0e6b37cf0240e176a","slug":"angry-villagers-protested-against-power-cuts-and-shouted-slogans-at-the-power-station-hamirpur-news-c-223-1-hmp1028-137950-2026-03-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur News: बिजली कटौती से गुस्साए ग्रामीणों ने पावर हाउस पर की नारेबाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur News: बिजली कटौती से गुस्साए ग्रामीणों ने पावर हाउस पर की नारेबाजी
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
Updated Sun, 29 Mar 2026 12:07 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
बिवांर(हमीरपुर)। थाना क्षेत्र के छानी खुर्द स्थित 33/11 विद्युत उपकेंद्र में परेशान उपभोक्ताओं ने नारेबाजी कर आक्रोश जताया। रात की वजह से कोई अधिकारी मौके पर नहीं गया, मौजूद स्टॉफ ने किसी तरह समझाकर वापस भेजा।
शुक्रवार की रात 12 बजे के लगभग उपभोक्ता नाराजगी जताने पावर हाउस पहुंचे। यहां पर नारेबाजी कर प्रदर्शन करने लगे। धीरू प्रजापति ने बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि भीषण गर्मी के बावजूद गांव में 24 घंटे में केवल 4 से 5 घंटे ही बिजली दी जा रही है। बताया इस संबंध में विभाग में शिकायत की जाती है, तो वह यह कहकर पल्ला झाड़ लिया जाता है कि यह उसके कार्यक्षेत्र में नहीं आता।
उपभोक्ता अशोक प्रजापति ने बताया कि जब इस मामले में जेई एस.पी. हंस से बात की गई तो उन्होंने आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया।जेई ने कहा कि बिजली की कटौती केवल सुबह और शाम को 2-2 घंटे ही की जा रही है। बताया कि तेज आंधी-तूफान के कारण बजेहटा फीडर के पांच किलोमीटर दूरी के बीच 5 फॉल्ट मिले हैं ,जिन्हें ठीक किया जा रहा है। बताया तेज आंधी तूफान के कारण कई जगह तार टूट गए। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि बिजली व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ तो वे धरना-प्रदर्शन के लिए मजबूर होंगे।बिजली पावरहाउस में रात के प्रदर्शन दौरान राशिद अली,शुबराति,आनंद किशोर,सुखबीर,महेश,सुरेश ,राजेश,सीताराम आदि मौजूद रहे।
Trending Videos