{"_id":"69c035ce39b07bf6d4086c02","slug":"bolero-falls-into-15-feet-deep-ditch-after-collision-with-dumper-three-injured-hamirpur-news-c-223-1-ham1014-137725-2026-03-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur News: डंपर की टक्कर में बोलेरो 15 फीट गहरे खाई में गिरी, तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur News: डंपर की टक्कर में बोलेरो 15 फीट गहरे खाई में गिरी, तीन घायल
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
Updated Mon, 23 Mar 2026 12:02 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
सरीला (हमीरपुर)। जलालपुर थाना क्षेत्र के बमराहे नाले के पास रविवार शाम को डंपर और बोलेरो की आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर लगने के बाद बोलेरो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे करीब 15 फीट गहरे खाई में जा गिरी। बोलेरो की केबिन में चालक फंस गया उसे रेस्क्यू कर बाहर निकाला गया। हादसे में बोलेरो सवार तीन युवक घायल हो गए। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है।
बिवांर थानाक्षेत्र के गांव लोदीपुर निवादा निवासी लकी (38), नीरज (25) व छोटू (18) रविवार को बोलेरो से देवी दर्शन कर लौट रहे थे। शाम छह बजे बोलेरो सवार जैसे ही बमराहे नाले के मोड़ पास पहुंचे तभी सामने से आ रहे तेज रफ्तार डंपर से आमने-सामने की टक्कर हो गई। बोलेरो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे करीब 15 फीट गहरे खाई में जा गिरी। चालक लकी बोलेरो के केबिन में फंस गया जिसे पुलिस ने 30 मिनट तक रेस्क्यू कर बाहर निकाला। इसी दौरान चालक डंपर को छोड़कर मौके से भाग गया। पुलिस ने सभी घायलों को इलाज के लिए सीएचसी छानी भेजा। इस संबंध में एसआई सत्यम सिंह ने बताया कि दोनों वाहन तेज रफ्तार होने से हादसा हुआ है। डंपर को थाने में ले जाकर खड़ा किया गया है।
Trending Videos