{"_id":"69de8a9ade5e5e7a80067a67","slug":"complaint-of-providing-books-from-a-particular-shop-notice-to-five-schools-hamirpur-news-c-225-1-mah1001-124318-2026-04-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur News: विशेष दुकान से किताबें देने की शिकायत, पांच स्कूलों को नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur News: विशेष दुकान से किताबें देने की शिकायत, पांच स्कूलों को नोटिस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
महोबा। शुल्क वृद्धि और दुकान विशेष से किताबें खरीदने के लिए अभिभावकों पर दबाव बनाने वाले निजी स्कूल संचालकों पर विभागीय अधिकारियों की निगाह टेढ़ी हो गई हैं। शिकायत मिलने पर पांच निजी स्कूल संचालकों को नोटिस जारी कर दो दिन के अंदर स्पष्टीकरण मांगा गया है। इससे निजी स्कूल संचालकों में खलबली मची है।
शहर के हवेली दरवाजा निवासी एड. योगेश गुप्ता ने शिकायती पत्र देकर बताया कि बेटा व बेटी रॉयल इंटरनेशनल स्कूल महोबा में पढ़ते हैं। विद्यालय की ओर से अधिक फीस ली गई और किताबों के लिए एक दुकान विशेष का पर्चा थमाया गया। इस पर डीआईओएस ने विद्यालय को नोटिस जारी कर दो दिन के अंदर स्पष्टीकरण मांगा है। इसी तरह शहर के सेंट पीटर्स एकेडमी इंग्लिश मीडियम स्कूल में भी शुल्क, दुकान विशेष से यूनीफार्म, टाई, बेल्ट, डायरी व कोर्स लेने की शिकायत की गई। एनआर पब्लिक स्कूल में शुल्क के संबंध में शिकायत आई।
कस्बा कुलपहाड़ के बाजार वार्ड निवासी शांतिशरण ने संत जोसफ्स एकेडमी कुलपहाड़ में लिए जा रहे शुल्क व टीसी, अंकपत्र न दिए जाने की शिकायत की। वहीं शहर के गांधीनगर आल्हा चौक में स्थित किडजी प्री स्कूल में शुल्क के संबंध में शिकायत की गई। डीआईओएस ने पांच विद्यालयों को नोटिस जारी कर दो दिन में स्पष्टीकरण मांगा है। डीआईओएस प्रेमचंद का कहना है कि निर्धारित समयसीमा के अंदर निजी स्कूल संचालकों की ओर से नोटिस का जवाब नहीं दिया गया तो आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X