सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Emergency services will be available 24 hours a day iEmergency services will be available 24 hours a day in hospitals.n hospitals.

Hamirpur News: अस्पतालों में 24 घंटे उपलब्ध रहेगी आपात सेवा

संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर Updated Tue, 03 Mar 2026 01:30 AM IST
विज्ञापन
Emergency services will be available 24 hours a day iEmergency services will be available 24 hours a day in hospitals.n hospitals.
विज्ञापन
हमीरपुर। होली पर अस्पतालों में 24 घंटे इमरजेंसी सेवाएं संचालित रहेंगी तथा चिकित्सकों और पैरामेडिकल स्टाफ की ड्यूटी विशेष रोस्टर के अनुसार निर्धारित की गई है।
Trending Videos


सीएमओ डॉ. गीतम सिंह ने बताया कि होली के दौरान रंगों व रसायनों से एलर्जी, आंखों में संक्रमण, खाद्य विषाक्तता, जलने अथवा सड़क दुर्घटनाओं जैसी संभावित घटनाओं को ध्यान में रखते हुए आवश्यक दवाओं, जीवनरक्षक उपकरणों और उपचार व्यवस्थाओं की उपलब्धता सुनिश्चित की गई है। सभी अधीक्षक एवं प्रभारी चिकित्साधिकारियों को अस्पतालों में सफाई, पेयजल, विद्युत व्यवस्था और आपात सेवाओं को निर्बाध रूप से संचालित रखने के निर्देश दिए गए हैं। एंबुलेंस सेवाओं (108 एवं 102) को सतर्क कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



इनसेटहर 10 किमी के दायरे में उपलब्ध होगी एंबुलेंस सेवा

सीएमओ के निर्देश पर सभी एंबुलेंसों का हॉट स्पॉट चिन्हित कर हाई अलर्ट पर रहने के लिए निर्देश दिए गए हैं। जिले में 108 की 18 व 102 की 16 एंबुलेंस संचालित हैं। सभी एंबुलेंसों को 10-10 किमी के दायरे में रखा गया है। एंबुलेंस सेवा के प्रोग्राम मैनेजर दिनेश कुमार यादव ने बताया कि जिला अस्पताल व जिला महिला अस्पताल में चार एंबुलेंस, सीएचसी कुरारा-दो, कुसमरा पीएचसी-एक, हॉटस्पाट-एक, सुमेरपुर-तीन, मौहर-दो, इंगोहटा हॉटस्पॉट एक व छानी सीएचसी-दो एंबुलेंस तैनात रहेंगी। मौदहा सीएचसी-तीन, बड़ा चौराहा-एक, मुस्करा सीएचसी-दो, बिवांर-एक, सरीला सीएचसी-दो व ममना चौराहा पर एक एंबुलेंस तैनात रहेगी। राठ सीएचसी व कस्बा में तीन, बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर एक, नौरंगा सीएचसी व कस्बा में तीन व गोहांड सीएचसी में दो एंबुलेंस तैनात रहेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed