सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Mother dies in labor after giving birth to a daughter

Hamirpur News: बेटी को जन्म देकर मां की प्रसव पीड़ा में गई जान

संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर Updated Tue, 03 Mar 2026 01:39 AM IST
विज्ञापन
Mother dies in labor after giving birth to a daughter
विज्ञापन
बिवांर (हमीरपुर)। प्रसव के लिए पीएचसी में भर्ती गर्भवती ने नवजात बेटी को जन्म दिया, अधिक रक्तस्राव से प्रसूता की मौत हो गई
Trending Videos




बिवांर थाना क्षेत्र के चंदौली गांव निवासी जितेंद्र यादव ने बताया कि पत्नी मोहिनी (28) को परिजनों ने प्रसव पीड़ा होने पर पीएचसी में भर्ती किया। रविवार भोर पहर प्रसूता ने एक बेटी को जन्म दिया। प्रसव के बाद हालत बिगड़ने पर वह उसे जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया।



लक्ष्मी के गोद में लिपटी रही नवजात



जिला अस्पताल में मोहिनी की रिश्तेदार लक्ष्मी के गोद में नवजात लिपटी पड़ी थी। हर थोड़ी देर बाद रोने को लेकर रिश्तेदार उसे चम्मच से दूध पिलाकर चुप करा देतीं। उस मासूम को मालूम ही नहीं कि उसके सिर पर से मां का साया छिन गया, जबकि पास खड़ी नवजात की दो बड़ी बहनें जाह्नवी और शुभी मां के निर्जीव शरीर को एकटक निहार रही थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed