सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   For the first time, a special train will run directly from Bundelkhand to Mumbai from tomorrow.

Hamirpur News: पहली बार बुंदेलखंड से सीधे मुंबई को कल से दौड़ेगी विशेष ट्रेन

संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर Updated Tue, 03 Mar 2026 01:18 AM IST
विज्ञापन
For the first time, a special train will run directly from Bundelkhand to Mumbai from tomorrow.
विज्ञापन
हमीरपुर। रेलवे विभाग पहली बार बुंदेलखंड होते हुए सीधे मुंबई तक जाने वाली विशेष ट्रेन का संचालन करने जा रहा है। यह ट्रेन सप्ताह में दो दिन बृहस्पतिवार व शुक्रवार को चलाई जाएगी। रेलवे ने चार साल तक लगातार इस ट्रेन को चलाए जाने की मंजूरी दी है। जिले की भरुआ सुमेरपुर व रागौल रेलवे स्टेशनों में इस ट्रेन का ठहराव होगा। इससे मुंबई जाने वाले यात्रियों को इस सुविधा का लाभ मिलेगा। पांच मार्च से इसका संचालन शुरू हो जाएगा।
Trending Videos

बुंदेलखंड के हमीरपुर, महोबा, बांदा, चित्रकूट जनपदों की करीब 25-30 फीसदी आबादी रोजी-रोटी की तलाश में दूसरे बड़े महानगरों की ओर हर साल पलायन कर जाते हैं। यहां से गुजरात व महाराष्ट्र के लिए सीधे कोई ट्रेन न होने से इन लोगों को कई ट्रेनें बदलकर मुंबई तक जाना होता है। इस समस्या को देखते हुए रेल प्रशासन द्वारा यात्रियों की सुविधा के लिए गाड़ी संख्या 04115/04116 सूबेदारगंज-लोकमान्य तिलक टर्मिनल साप्ताहिक विशेष ट्रेन के संचालन को चलाए जाने की मंजूरी दी है। यह ट्रेन आगामी मार्च 2026 से 26 दिसंबर 2030 तक चलाई जाएगी। इसमें कुल 22 डिब्बे जोड़े जाएंगे। इनमें एसएलआर एक, एसएलआरडी एक, सामान्य चार, स्लीपर छह, एसी तृतीय छह, इकोनॉमी कोच चार रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन




इन रेलवे स्टेशनों में होगा ठहराव
यह साप्ताहिक विशेष ट्रेन सूबेदारगंज से फतेहपुर, गोविंदपुरी, भरुआसुमेरपुर, रागौल, बांदा, चित्रकूटधाम कर्वी, सतना, मैहर, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, टिपरिया, इटारसी, खंडवा, भुसावल, नासिक सड़क, कल्याण व ठाणे रेलवे स्टेशनों पर रुकेगी। इससे सूरत (गुजरात) व मुंबई (महाराष्ट्र) जाने वाले यात्रियों को सुविधा होगी।



वर्जन



आगामी पांच मार्च से पहली बार होगा संचालन



लोकमान्य तिलक टर्मिनल एक्सप्रेस का पहली बार पांच मार्च से संचालन किया जाना है। बृहस्पतिवार को यह ट्रेन सूबेदारगंज से दोपहर 12:10 बजे रवाना होगी और 6 मार्च की रात 8:50 बजे यह मुंबई पहुंचेगी।



मनोज कुमार सिंह, पीआरओ डीआरएम झांसी मंडल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed