सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Wife commits suicide after not being able to bring back lost items from her parents' home

Hamirpur News: मायके से खोया नहीं लाने पर पत्नी ने दी जान

संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर Updated Tue, 03 Mar 2026 01:37 AM IST
विज्ञापन
Wife commits suicide after not being able to bring back lost items from her parents' home
विज्ञापन
राठ (हमीरपुर)। होली के त्योहार पर मायके से पति खोया नहीं लाया, इसी बात से गुस्साई पत्नी ने फंदा लगाकर जान दे दी। मायके पक्ष के लोगों ने हत्या का आरोप लगाते हुए सीएचसी में पति को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा।
Trending Videos

कोतवाली क्षेत्र के अकौना गांव निवासी कालका प्रसाद पाल ने बताया कि मुस्करा थाना क्षेत्र के खड़ेही लोधन में उनकी ससुराल है। रविवार को सास शिवप्यारी ने पत्नी विनीता (32) को फोन किया और त्योहार के लिए मायके से खोया ले जाने की बात कही। कालका प्रसाद ने बताया कि पत्नी उनसे खड़ेही लोधन जाकर खोया लाने की जिद करने लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने राठ से ही खोया खरीदने की बात कही। इसी बात पर पति-पत्नी का विवाद हो गया। रात में विनीता अपनी बेटी वंदना (11) व बेटा अंशू (8) के साथ कमरे में सोने चली गई। वहीं कालका प्रसाद दूसरे कमरे में सो गए।
उन्होंने बताया कि रात डेढ़ बजे पत्नी ने रस्सी से कमरे में फंदा लगा लिया। मां को फंदे पर लटका देख बच्चों ने शोर मचाया। परिजनों के मौके पर पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो गई थी।
विनीता की मौत की सूचना पर सीएचसी पहुंचे मायके पक्ष के लोगों ने कालका प्रसाद की जमकर पिटाई कर दी।
भाई नीरेंद्र पाल ने बताया कि उसकी बहन के साथ मारपीट की जाती थी। इसकी कई बार शिकायत भी की थी। आरोप लगाया कि उनकी बहन से मारपीट कर फंदे पर लटकाया गया है। कोतवाल राकेश कुमार ने कहा कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। आरोप से संबंधित शिकायत नहीं दी गई है। मामले की जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed