{"_id":"69c97355e445e911000af184","slug":"nine-departments-spend-rs-3978-crore-in-two-days-hamirpur-news-c-223-1-sknp1030-137989-2026-03-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur News: दो दिन में 39.78 करोड़ रुपये खर्च करने में जुटे नौ विभाग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur News: दो दिन में 39.78 करोड़ रुपये खर्च करने में जुटे नौ विभाग
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
Updated Mon, 30 Mar 2026 12:15 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। वित्तीय वर्ष 2025-26 खत्म होने में महज दो दिन बचे हैं। निर्माण इकाइयों को 48 घंटे में 39.78 करोड़ रुपये खपाने की माथापच्ची चल रही है। विभिन्न विभागों के लेखा अनुभाग में हिसाब-किताब चल रहा है। लेखा कार्यालयों में अधिकारी से लेकर कर्मचारी तक देर रात तक काम में डटे रहे।
राशि खपाने के लिए माहिर कर्मचारियों की मदद ली जा रही है। वहीं, शासन स्तर से रविवार और सोमवार की छुट्टी कैंसिल कर दी गई हैं। यदि हिसाब-किताब बराबर नहीं हुआ तो बची राशि को वापस करना पड़ेगा। लोनिवि तो बची राशि वापस करने की बात कर रहा है।
वित्तीय वर्ष 2025-26 में जिले के सबसे बड़े लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड को 28 करोड़ 51 लाख 29 हजार 849 रुपये का बजट स्वीकृत किया गया था। विभाग ने 20 करोड़ 80 लाख 95 हजार 457 रुपये खर्च किए हैं। अभी भी 7.70 करोड़ से अधिक बजट खपाने में विभाग जुटा हुआ है। इसी तरह निर्माण खंड-दो को 60 करोड़ 46 लाख 53 हजार रुपये का बजट आवंटित किया गया। विभाग ने इसमें 42 करोड़ से अधिक का बजट खर्च किया है। अभी भी 18.41 करोड़ रुपये खर्च करना अवशेष हैं।
वहीं, नलकूप विभाग को 29 करोड़ 89 लाख 48 हजार 931 रुपये का बजट स्वीकृति हुआ था। विभाग 27 करोड़ 14 लाख 51 हजार 357 रुपये खर्च कर सका है। विभाग के पास 2.74 करोड़ रुपये अवशेष हैं। लघु सिंचाई विभाग 25.70 करोड़ रुपये के सापेक्ष 23.18 करोड़ रुपये खर्च किए हैं। अभी भी 2.52 करोड़ रुपये बचे हुए हैं। सिंचाई विभाग (मौदहा बांध) को नौ करोड़ 92 लाख 61 हजार का बजट मिला था। इसमें सिंचाई प्रणाली सहित कार्यालय खर्च, मजदूरी सहित अन्य कार्य कराए जाने थे। कुल बजट का 9.92 करोड़ रुपये की धनराशि खर्च कर पाया है। विभाग को करीब 17 हजार से अधिक धनराशि खर्च करना अवशेष है। इसी प्रकार लघु डाल नहर को 2.43 करोड़, वन विभाग को 54.72 लाख, स्वास्थ्य विभाग को 5.41 करोड़ व अर्थ एवं संख्याधिकारी विभाग के पास 2.83 लाख का बजट अवशेष है।
-- -- -- -- -- -
पिंक शौचालय, पांटून पुल सहित अटका मीटिंग हॉल
जिन सड़कों की स्वीकृति हाल फिलहाल में हुई है, इनसे संबंधित बजट वापस करना पड़ रहा है। ऐसे करीब 10 कार्य अटकें हैं। इनमें पिंक शौचालय, पांटून पुल, मीटिंग हॉल सहित चार सड़कों का नव निर्माण कार्य नहीं हो पाए हैं।
- अरुण कुमार, अधिशासी अभियंता लोनिवि प्रांतीय खंड।
-- -- -- -- --
रविवार को बैंक और ट्रेजरी कार्यालय खुला रहा। सभी विभागों के अभिलेख प्रस्तुत किए जा रहे हैं, जो विभाग पैसा खर्च नहीं पा रहे हैं, वह वापस हो जाएगा। सरकार अगली कार्ययोजना के लिए नए सिरे से विभागों को बजट आवंटित करती है।
- श्रवण कुमार, कोषाधिकारी हमीरपुर।
Trending Videos