सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Petrol is available for just Rs 100, queues for diesel

Hamirpur News: मात्र सौ का मिल रहा पेट्रोल, डीजल के लिए लगी लाइन

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 28 Mar 2026 01:16 AM IST
विज्ञापन
Petrol is available for just Rs 100, queues for diesel
फोटो 27 एचएएमपी 14- राठ के पनवाड़ी रोड स्थित पेट्रोल पंप पर डीजल के लिए कैन लेकर लाइन लगाए किसान
विज्ञापन
राठ। पेट्रोलियम पदार्थों की कमी की अफवाह से पेट्रोल पंपों पर वाहनों की लाइनें लगीं रहीं। कई पंप संचालक बाइकों में मात्र सौ रुपये का पेट्रोल डाल रहे हैं। वहीं दो हजार का डीजल लेने पर 16 सौ रुपये कीमत की मोबिल ऑयल की कैन जबरन थमाई जा रही है।
Trending Videos

नगर के पड़ाव चौराहा सहित अधिकांश पेट्रोल पंपों पर 26 मार्च शाम से ही खासी भीड़ रही। शुक्रवार को नगर के कई पंपों पर डीजल न होने की बात कही गई। गांवों से आए किसान डीजल न मिलने पर मायूस होकर लौट गए। वहीं बाइक में मात्र सौ रुपये का पेट्रोल डाला जा रहा है। इस समय फसलों की कटाई का सीजन चल रहा है। ऐसे में डीजल की आवश्यकता होती है। डीजल खत्म होने की अफवाह से किसान परेशान हैं। अपना काम-धाम छोड़कर पेट्रोल पंप की लाइन में लगे देखे गए।
विज्ञापन
विज्ञापन






खेत की कटाई रुकी



रावतपुरा गांव निवासी इमामी खान ने बताया कि खेत में गेहूं की कटाई के लिए हार्वेस्टर चल रहा है। बताया कि डीजल खत्म होने से कटाई रुकी हुई है। गोहांड के पेट्रोल पंपों पर भटकते रहे पर डीजल नहीं मिला। राठ के तीन पेट्रोल पंपों पर भी डीजल न होने की बात कही गई। बताया कि डीजल के लिए पेट्रोल पंपों पर भटक रहे हैं।




जबरन दिया जा रहा मोबिल ऑयल



धनौरी गांव के प्रदीप कुमार ने बताया कि गेहूं की थ्रेसिंग के लिए डीजल की जरूरत है। सरसई गांव स्थित पेट्रोल पंप पर डीजल होने की जानकारी मिली। बताया कि वहां दो हजार के डीजल पर 16 सौ की मोबिल ऑयल की कैन दे रहे हैं। पनवाड़ी सड़क स्थित पेट्रोल पंप पर डेढ़ घंटा लाइन में लगने पर दस लीटर डीजल मिला। शब्द गणना: 396
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed