{"_id":"69ed077f4a039828310b62ee","slug":"physical-altercation-over-family-feud-four-injured-hamirpur-news-c-223-1-hmp1028-139190-2026-04-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur News: पारिवारिक रंजिश में मारपीट, चार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur News: पारिवारिक रंजिश में मारपीट, चार घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बिवांर (हमीरपुर)। थानाक्षेत्र के बांधुर बुजुर्ग गांव में एक ही परिवार के सदस्यों के बीच पुरानी रंजिश और संपत्ति विवाद में जमकर डंडे चले। इस झड़प में दोनों पक्षों के चार लोग घायल हो गए।
बांधुर बुजुर्ग निवासी ब्रजेंद्र पुत्र यदुनाथ ने चाचा विजय बहादुर, चाची शकुंतला और चचेरी बहन रोशनी के खिलाफ मारपीट की लिखित शिकायत पुलिस से की है। बताया कि शनिवार सुबह करीब 11 बजे पारिवारिक बगीचे से लौटते समय तीनों ने मिलकर उन पर डंडों और किसी धारदार हथियार से सिर पर वार किया। वहीं, विजय बहादुर ने ब्रजेंद्र, उसके पिता यदुनाथ और ब्रजेंद्र की पत्नी रजनी पर डंडों से मारपीट का आरोप लगाते हुए तहरीर दी। उन्होंने बताया कि हमले में शकुंतला व रोशनी घायल हो गईं। थाना प्रभारी नंदराम ने बताया कि विवाद पारिवारिक संपत्ति को लेकर है। दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की गई है।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X