{"_id":"69c6da14ca648121f20f6548","slug":"the-accused-are-pressurizing-the-hotel-operator-to-reach-a-settlement-hamirpur-news-c-223-1-ham1014-137902-2026-03-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur News: होटल संचालक पर समझौते का दबाव बना रहे आरोपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur News: होटल संचालक पर समझौते का दबाव बना रहे आरोपी
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
Updated Sat, 28 Mar 2026 12:57 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
भरुआ सुमेरपुर। हाईवे स्थित अर्थ होटल में खाना न मिलने के बाद एके-47 गैंग के युवकों द्वारा की गई मारपीट के बाद अब समझौते के लिए होटल संचालक पर दबाव बनाया जा रहा है। वहीं, वारदात के बाद से सभी आरोपी फरार हैं, 72 घंटे गुजर जाने के बाद आरोपियों की धरपकड़ में पुलिस के हाथ खाली है। होटल संचालक ने पुलिस को बताया कि मारपीट करने वाले आरोपी धमकी देकर समझौते का दबाव बना रहे हैं।
शुक्रवार को फैक्ट्री एरिया पुलिस घटना स्थल पहुंची और होटल में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाला। बीते मंगलवार देर रात हुए घटना को लेकर प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ की और उनके बयान दर्ज किए। वहीं युवकों की पिटाई से गंभीर रूप से घायल ग्राहक पंकज पाल का इलाज उरई शहर स्थित एक निजी अस्पताल में चल रहा है। मामले की जांच कर रही पुलिस जल्द ही घायल ग्राहक से मिलकर बयान दर्ज करेगी। जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज में तथाकथित एके-47 गैंग के सरगना मारपीट करता हुआ साफ दिखाई दे रहा था। जबकि दर्ज हुई प्राथमिकी में उसका नाम न होने से पीड़ितों में खासा आक्रोश रहा। हालांकि मामले की जांच कर रहे चौकी इंचार्ज ने कार्रवाई का भरोसा दिया।
होटल संचालक आशीष पाल ने पुलिस से सुरक्षा की गुहार लगाते हुए बताया कि मारपीट करने वाले आरोपी उसे धमकी देकर समझौते का दबाव बना रहे हैं। इस संबंध में चौकी इंचार्ज राजवीर सिंह ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मारपीट कर रहे जिन आरोपियों का नाम प्राथमिकी में दर्ज नहीं है उनके नाम शामिल कर चार्जशीट तैयार होगी।
Trending Videos