{"_id":"69bc400a6b5d462d4208eb50","slug":"azim-had-deleted-the-chat-with-shahzad-bhatti-hapur-news-c-135-1-hpr1001-138639-2026-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: शहजाद भट्टी से की गई चैट को अजीम ने किया था डिलीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: शहजाद भट्टी से की गई चैट को अजीम ने किया था डिलीट
विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। धौलाना क्षेत्र के गांव पिपलेड़ा से गिरफ्तार अजीम राणा और मेरठ के गांव जई निवासी उसके भांजे आजाद को पुलिस ने बृहस्पतिवार को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया।
अब पुलिस इस मामले में आरोपियों के फोन खंगाल रही है। जांच में सामने आया कि अजीम राणा ने पाकिस्तान के गैंगस्टर शहजाद भट्टी से की कुछ चैट डिलीट की थी। अब इस चैट को रिकवर करने के लिए मोबाइल फोन को विधि विज्ञान प्रयोगशाला भेजा जाएगा। ताकि इस पूरे मामले की तह तक जाया जा सके।
यह था मामला : दिल्ली की इंटेलिजेंस ब्यूरो (आईबी) की विशेष टीम ने थाना धौलाना क्षेत्र के गांव पिपलेड़ा से अजीम राणा को गिरफ्तार किया था। आरोप था कि वह पाकिस्तान के लिए जासूसी करता था। पुलिस के अनुसार आरोपी पिछले कुछ समय से धार्मिक स्थानों और देश के अन्य मुख्य स्थानों की रेकी कर रहा था।
उसने खास तौर पर मंदिरों, धार्मिक स्थलों, सरकारी भवनों और अन्य महत्वपूर्ण जगहों की वीडियो बनाकर पाकिस्तान में आईएसआई समर्थित गैंगस्टर शहजाद भट्टी को भेजी थीं। उसने इस कार्य में अपने साथ मेरठ के गांव जई निवासी आजाद राजपूत को भी शामिल किया था। पुलिस अब इस मामले की बारीकी से जांच कर रही है। संवाद
Trending Videos