सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Delhi-Moradabad passenger train will remain cancelled today

Hapur News: दिल्ली-मुरादाबाद पैसेंजर ट्रेन आज रहेगी निरस्त

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 17 Mar 2026 10:18 PM IST
विज्ञापन
Delhi-Moradabad passenger train will remain cancelled today
विज्ञापन
हापुड़। उत्तर रेलवे के दिल्ली मंडल के दिल्ली व दिल्ली शाहदरा रेलखंड में यमुना ब्रिज के निर्माण में रेल पथ को जोड़ने के कार्य के चलते मंगलवार को पावर ब्लॉक के कारण ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहा। ऐसे में हापुड़ रेलवे स्टेशन पर ठहरने वाली ट्रेनें अपने परिवर्तित मार्ग से संचालित की गई। बुधवार को कार्य के चलते दिल्ली मुरादाबाद पैसेंजर ट्रेन का संचालन निरस्त रहेगा।
Trending Videos

पावर ब्लॉक के चलते 54307 मुरादाबाद दिल्ली पैसेंजर, 54076 दिल्ली-बरेली पैसेंजर, 12036 दिल्ली जंक्शन से टनकपुर जाने वाली पूर्णागिरी जनशताब्दी एक्सप्रेस, 12038 दिल्ली जंक्शन से कोटद्वार जाने वाली सिद्धबली जनशताब्दी एक्सप्रेस, 15910 लालगढ़ जंक्शन से डिब्रूगढ़ जाने वाली अवध असम एक्सप्रेस शाहदरा, दिल्ली के स्थान पर साहिबाबाद, तिलक ब्रिज के रास्ते संचालित की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, रसहरसा जंक्शन से बरेली जंक्शन जाने वाली गरीब रथ एक्सप्रेस पांच घंटे, डिब्रूगढ़ से लालगढ़ जंक्शन जा रही अवध असम एक्सप्रेस चार घंटे 30 मिनट, बनारस से नई दिल्ली जा रही काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस तीन घंटे 30 मिनट, आनंद विहार टर्मिनल से सहरसा जा रही स्पेशल ट्रेन तीन घंटे, मुरादाबाद से गाजियाबाद जाने वाली मेमू ट्रेन तीन घंटे, रक्सौल जंक्शन से आनंद विहार टर्मिनल जा रही सत्याग्रह एक्सप्रेस एक घंटा, भुज से बरेली जंक्शन जा रही आला हजरत एक्सप्रेस एक घंटा देरी से रेलवे स्टेशन आई।
मुरादाबाद रेल मंडल के वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक आदित्य गुप्ता का कहना है कि दिल्ली व दिल्ली शाहदरा रेलखंड में यमुना ब्रिज के निर्माण में रेल पथ को जोड़ने के कार्य के चलते मंगलवार को पावर ब्लॉक रहा, जिससे ट्रेनों का संचालन प्रभावित हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed