सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   DM expressed displeasure over negligence in the schemes of the Department for Disability

Hapur News: दिव्यांगजन विभागों की योजनाओं में लापरवाही पर डीएम ने जताई नाराजगी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 01 Mar 2026 11:16 PM IST
विज्ञापन
DM expressed displeasure over negligence in the schemes of the Department for Disability
विज्ञापन
हापुड़। दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग की दुकान निर्माण/संचालन और शादी विवाह प्रोत्साहन पुरस्कार योजना में लापरवाही पर डीएम अभिषेक पांडेय ने ब्लॉक, नगर पालिका और नगर पंचायत के अधिकारियों को फटकार लगाई है। साथ ही योजना में लापरवाही बरतने पर नाराजगी जताई गई है, जबकि शासन स्तर से दोनों योजनाओं की लगातार माॅनीटरिंग चल रही है। इसके बाद भी लक्ष्य के सापेक्ष तक कई जगह आवेदन शून्य हैं।
Trending Videos

योजनाओं को लेकर मुख्य विकास अधिकारी हिमांशु गौतम ने पिछले दिनों एक पत्र भी जारी किया था। इसमें ब्लॉक, निकायवार लक्ष्य का आवंटन किया था। दिव्यांगजन के लिए संचालित दुकान निर्माण/संचालन योजना में जनपद को 20 आवेदन का लक्ष्य मिला था, लेकिन योजना में अभी तक मात्र चार ही आवेदन हुए हैं। इस कारण जिले की प्रगति मात्र 20 प्रतिशत है। इसी प्रकार शादी विवाह प्रोत्साहन पुरस्कार योजना में वित्तीय वर्ष 2025-26 निर्धारित 12 के लक्ष्य के सापेक्ष मात्र पांच के आवेदन आए हैं। इसके चलते जनपद की प्रगति करीब 41 प्रतिशत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

योजनाओं के अनुरूप आवेदन तक न होने पर डीएम ने नाराजगी जताई है। साथ ही निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष आवेदनों की संख्या शून्य होने पर कार्यवाही को निराशाजनक बताया है। मामले में डीएम अभिषेक पांडेय का कहना है कि योजनाओं को लेकर गंभीरता न बरतने वालों पर कार्रवाई होगी। संबंधित ब्लॉक, निकायों के अधिकारियों को पत्र भी भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed