सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Fight between two groups in Nayabans village, video of the incident goes viral on social media

Hapur News: नयाबांस गांव में दो पक्षों में मारपीट, घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 01 Mar 2026 11:13 PM IST
विज्ञापन
Fight between two groups in Nayabans village, video of the incident goes viral on social media
विज्ञापन
गढ़मुक्तेश्वर। गांव नयाबांस में मामूली विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी और दो आरोपियों को हिरासत में ले लिया है।
Trending Videos

नयाबांस निवासी सुनील ने बताया कि वह ब्रजघाट गंगा किनारे फूलों की दुकान लगाता है। सुनील का आरोप है कि शनिवार रात गांव का ही अंकित उसकी दुकान में घुसकर लेट गया। विरोध करने पर दोनों के बीच कहासुनी हो गई। आरोप है कि रविवार को अंकित अपने परिजनों के साथ उसके घर पहुंचा और महिलाओं समेत परिवार के अन्य सदस्यों के साथ मारपीट कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान दोनों पक्षों में हाथापाई हुई, जिसमें दो लोग घायल हो गए। घटना के दौरान मौजूद किसी व्यक्ति ने मारपीट का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया, जिसके बाद पुलिस हरकत में आई। सीओ स्तुति सिंह ने बताया कि मामले में दो आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed