सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Estimates for two development works in each ward are ready and will be sent to the DM after Holi.

Hapur News: हर वार्ड के दो-दो विकास कार्यों के एस्टीमेट तैयार, होली बाद डीएम को भेजे जाएंगे

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 01 Mar 2026 11:14 PM IST
विज्ञापन
Estimates for two development works in each ward are ready and will be sent to the DM after Holi.
विज्ञापन
हापुड़। नगर पालिका ने शहर के हर वार्ड में निर्माण कार्य कराने को लेकर प्रस्ताव बनाए हैं। हर वार्ड के दो-दो विकास कार्यों के प्रस्ताव बनाने के बाद अब इन्हें होली के बाद डीएम को भेजा जाएगा। डीएम अभिषेक पांडेय की स्वीकृति के बाद पालिका द्वारा टेंडर निकाले जाएंगे। करीब साढ़े आठ करोड़ रुपये से यह विकास कार्य होंगे।
Trending Videos

पालिका को पिछले वर्ष अक्तूबर और नवंबर माह में दो चरणों में करीब साढ़े आठ करोड़ रुपये मिले थे। 15 वें वित्त आयोग से मिली इस धनराशि से शहर के वार्डों में निर्माण कार्य कराए जाएंगे। इसके लिए सभी 41 सभासदों से प्रस्ताव मांगे गए थे। सभासदों के प्रस्ताव मिलने के बाद निर्माण विभाग के अधिकारियों ने एस्टीमेट बनाकर तैयार किए हैं। 15 वें वित्त आयोग के प्रस्तावों को जिलाधिकारी स्तर से स्वीकृति मिलती है। इसलिए सभासद डीएम कार्यालय के चक्कर भी काटकर अपने प्रस्ताव उन्हें भी दे रहे हैं। जिससे कि उन्हें वार्डों में विकास कार्य हो सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामले में अधिशासी अधिकारी संजय कुमार मिश्रा का कहना है कि हर वार्ड में विकास कार्य कराने को लेकर सभी सभासदों से प्रस्ताव लिए गए हैं। प्रस्ताव मिलने के बाद उनके एस्टीमेट बनाकर तैयार किए गए हैं।
इन प्रस्तावों को होली के बाद जिलाधिकारी को भेजा जाएगा। स्वीकृति मिलने के बाद निर्माण के लिए टेंडर निकाले जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed