सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Raw liquor was being prepared to be consumed on Holi, two arrested

Hapur News: होली पर खपाने के लिए तैयार की जा रही थी कच्ची शराब, दो गिरफ्तार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 01 Mar 2026 11:14 PM IST
विज्ञापन
Raw liquor was being prepared to be consumed on Holi, two arrested
विज्ञापन
गढ़मुक्तेश्वर। होली पर्व को देखते हुए अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत आबकारी विभाग ने खादर क्षेत्र के गांव शाकरपुर में बड़ी कार्रवाई करते हुए कच्ची शराब बनाने वाले दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। टीम ने मौके से भारी मात्रा में तैयार शराब भी बरामद की है।
Trending Videos

आबकारी निरीक्षक प्रियंका गुप्ता के नेतृत्व में शनिवार को विभागीय टीम ने खादर क्षेत्र में अवैध शराब निर्माण की सूचना पर कई स्थानों पर छापेमारी की। इसी दौरान गांव शाकरपुर स्थित एक मकान पर दबिश दी गई, जहां कच्ची शराब तैयार की जा रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

छापेमारी के दौरान टीम ने मौके से मुख्यतार सिंह और लवप्रीत सिंह निवासी शाकरपुर को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी लेने पर मकान से करीब 100 लीटर तैयार कच्ची शराब बरामद हुई। शराब बनाने में प्रयुक्त करीब एक हजार लीटर लहन भी मिला, जिसे टीम ने नष्ट करा दिया। आबकारी निरीक्षक ने बताया कि त्योहारों के दौरान अवैध शराब की खपत बढऩे की आशंका रहती है, जिसे रोकने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed