{"_id":"69c0359d9de653f5690c4617","slug":"doctor-absent-ward-boy-provides-treatment-at-public-health-fair-hapur-news-c-135-1-hpr1002-138766-2026-03-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: चिकित्सक नदारद, वार्ड बॉय ने जन आरोग्य मेले में दिया उपचार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: चिकित्सक नदारद, वार्ड बॉय ने जन आरोग्य मेले में दिया उपचार
विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। जन आरोग्य मेले में रविवार को मोती कॉलोनी के आयुष्मान केंद्र पर कोई चिकित्सक नहीं पहुंचा। वार्ड बॉय ने ओपीडी चलाई। मरीजों को दवाएं देकर वापस भेज दिया गया, बहुत से मरीज बिना दवा लौट गए। विशेषज्ञ चिकित्सकों के इन मेलों में नहीं आने से भी मरीजों को सुविधाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा।
हर मरीज तक बेहतर चिकित्सा सुविधा पहुंचाने के लिए रविवार को जन आरोग्य मेले लगाए जाते हैं। ईद को लेकर अस्पतालों में चिकित्सकों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए गए थे। मोती कॉलोनी घनी मुस्लिम आबादी वाला क्षेत्र है लेकिन रविवार को यहां कोई चिकित्सक नहीं पहुंचा।
विभिन्न बीमारियों से पीड़ित मरीज उपचार लेने अस्पताल पहुंचे। लेकिन चिकित्सक और स्टाफ नर्स की कुर्सियां खाली देख मरीज मायूस लौटने लगे। किसी तरह वार्ड बॉय ने ओपीडी चलाई लेकिन उनसे उपचार लिए बिना ही बहुत से मरीज वापस लौट गए। इस अस्पताल के प्रसव कक्ष पर भी ताला लटका था। वहीं, विशेषज्ञ चिकित्सकों के नहीं आने से मरीज बुखार, जुकाम, खांसी की दवाएं लेकर ही लौट गए।
सीएमओ डॉ. सुनील त्यागी ने बताया कि जन आरोग्य मेलों में चिकित्सकों को हर संभव उपस्थित रहने के निर्देश दिए गए हैं। पिछले दिनों भी निरीक्षण में कार्रवाई की गई है। स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी।
Trending Videos