{"_id":"69c0e5e605a1c527d6032741","slug":"hapur-accident-a-roadways-bus-full-of-passengers-climbed-over-a-divider-2026-03-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur Accident: डिवाइडर पर चढ़ी यात्रियों से भरी रोडवेज बस, चालक की मौत, कई यात्री घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur Accident: डिवाइडर पर चढ़ी यात्रियों से भरी रोडवेज बस, चालक की मौत, कई यात्री घायल
अमर उजाला नेटवर्क, हापुड़
Published by: Vijay Singh Pundir
Updated Mon, 23 Mar 2026 12:34 PM IST
विज्ञापन
सार
पीलीभीत डिपो की एक रोडवेज बस अचानक अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ गई। हादसे में बस चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 10 से अधिक यात्री घायल हो गए।
क्षतिग्रस्त रोडवेज बस
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
हापुड़ थाना बाबूगढ़ क्षेत्र में रविवार देर रात एनएच-09 स्थित गांव उपेड़ा के पास पीलीभीत डिपो की एक रोडवेज बस अचानक अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ गई। हादसे में बस चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 10 से अधिक यात्री घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया।
Trending Videos
पुलिस के अनुसार पीलीभीत डिपी की रोडवेज बस का चालक जिला लखीमपुर खीरी भवतनगर त्रिलोकपुर खीरी का मंगल सिंह 33 यात्रियों को लेकर पीलीभीत से दिल्ली की ओर जा रहे थे। सोमवार सुबह जब बस बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के एनएच-09 स्थित गांव उपेड़ा के पास पहुंचा। तभी अचानक बस का संतुलन बिगड़ गया और चालक नियंत्रण नहीं रख सका। इस कारण बस अनियंत्रित होकर सड़क के बीच बने डिवाइडर पर चढ़ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
इसी बीच बस में बैठे यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। हादसे में बस चालक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि बस में सवार पीलीभीत के कोतवाली नगर क्षेत्र का फुरकान, वीरेंद्र सिंह, महेंद्र पाल, बलनम नगर का अमर, राजीव कालोनी विकास गौतम, फिरोजाबाद के सिरसागंज आराव का नकुल, शाहजहांपुर के निगोरी का नरसिंह, बदायूं के रामपुर टांडा का आशु शर्मा, बरेली के नवादा पुराने शहर का खालिद, रामपुर रोड रजा कालोनी का वसीम समेत 11 यात्री घायल हो गए। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस, फायर सर्विस और एंबुलेंस मौके पर पहुंच गई। घायलों को एंबुलेंस के जरिए नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों ने नकुल और नरसिंह की हालत को गंभीर देखते हुए उन्हें मेरठ के हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया। वहीं, वसीम और खालिद सीएचसी में उपचार चल रहा है।