सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Ganga water level rises at Brajghat, temporary ghat submerged

Hapur News: ब्रजघाट में बढ़ा गंगा का जलस्तर, अस्थायी घाट जलमग्न

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 23 Mar 2026 12:04 AM IST
विज्ञापन
Ganga water level rises at Brajghat, temporary ghat submerged
ब्रजघाट में गंगा का जलस्तर बढ़ने से डूबे अस्थायी घाट। संवाद
विज्ञापन
गढ़मुक्तेश्वर। गढ़ खादर और ब्रजघाट स्थित गंगा नदी का जलस्तर अचानक बढ़ने से क्षेत्र में हलचल मच गई है। पहाड़ी और मैदानी क्षेत्रों में लगातार हो रही बारिश के कारण गंगा के बहाव में तेजी आई है। जलस्तर में करीब 20 सेंटीमीटर की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। इससे नदी का बहाव भी तेज हो गया है।
Trending Videos

जलस्तर बढ़ने का सीधा असर ब्रजघाट के अस्थायी घाटों पर देखने को मिला। गंगा किनारे बनाए गए कई अस्थायी घाट तेज बहाव के चलते जलमग्न हो गए हैं। इससे श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों की आवाजाही प्रभावित हुई है। प्रशासन द्वारा स्थिति पर नजर रखी जा रही है, हालांकि अभी किसी प्रकार के खतरे की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। वहीं, गंगा किनारे अस्थायी दुकानें लगाकर व्यवसाय करने वाले अस्थायी दुकानदारों ने भी सतर्कता बरतते हुए अपनी दुकानों को हटा लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा जलस्तर कम होने के दौरान गंगा के बीच में बने रेतीले टापू भी पूरी तरह जलमग्न हो चुके हैं, जिस कारण उन पर बनाए गए अस्थायी घाट भी हटाए जा चुके हैं। दुकानदारों का कहना है कि हर वर्ष बरसात के मौसम में इस तरह की स्थिति बनती है, जिससे उन्हें नुकसान उठाना पड़ता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि बारिश का सिलसिला जारी रहा तो जलस्तर में और बढ़ोतरी हो सकती है। ऐसे में प्रशासन समय रहते आवश्यक कदम उठाए, ताकि किसी प्रकार की जनहानि या नुकसान से बचा जा सके।
एसडीएम श्रीराम का कहना है कि क्षेत्र में गंगा नदी का जलस्तर सामान्य स्थिति में है। खतरे की कोई संभावना नहीं है। फिर भी जलस्तर की लगातार निगरानी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed