सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Diwali celebrated amidst Holi on India's victory

Hardoi News: भारत की जीत पर होली के बीच मनी दिवाली

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 10 Mar 2026 12:40 AM IST
विज्ञापन
Diwali celebrated amidst Holi on India's victory
विज्ञापन
फोटो-09- विश्वकप में भारत की जीत पर सिनेमा रोड पर खुशी मनाते युवा। स्रोत स्वयं
Trending Videos

फोटो-10- आतिशबाजी का दृश्य। संवाद
लोगों ने सड़क पर उतरकर तिरंगा लहराते हुए खुशी का इजहार किया
संवाद न्यूज एजेंसी
हरदोई। टी-20 विश्वकप के फाइनल मुकाबले में भारत को मिली जीत के बाद जमकर जश्न मनाया गया। न सिर्फ शहर में बल्कि ग्रामीण इलाकों में भी जमकर आतिशबाजी हुई। क्रिकेट प्रेमियों ने सड़क पर उतरकर तिरंगा लहराते हुए खुशी का इजहार किया।
गुजरात के अहमदाबाद में नरेंद्र मोदी स्टेडियम में फाइनल मुकाबला भारत और न्यूजीलैंड के बीच रविवार शाम हुआ था। लगभग एकतरफा मुकाबले में भारत की टीम ने न्यूजीलैंड को 96 रनों से हराया था। मैच का परिणाम घोषित होते ही बड़ी संख्या में युवाओं ने न सिर्फ अपने मकानों की छतों पर बल्कि सड़क पर भी आतिशबाजी की। सिनेमा सड़क और धर्मशाला सड़क पर बड़ी संख्या में युवा विश्वकप में भारत की जीत पर जश्न मनाते नजर आए। इस दौरान प्रियम मिश्रा, बिंसी सिंह, अंकित अवस्थी, प्रशांत पांडेय, अभिषेक श्रीवास्तव, रजत श्रीवास्तव, अंकित पांडेय, गोल्डी गुप्ता, पंकज सिंह, सिद्धार्थ गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed