सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   The couple had an argument over keeping their daughters with them, and the young man then committed suicide by hanging himself.

Hardoi News: पुत्रियां साथ रखने पर हुई थी दंपती में कहासुनी, फिर युवक ने फंदा लगाकर की खुदकुशी

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 19 Mar 2026 11:09 PM IST
विज्ञापन
The couple had an argument over keeping their daughters with them, and the young man then committed suicide by hanging himself.
फोटो-11- आलोक सिंह। फाइल फोटो
विज्ञापन
कछौना। कछौना नगर के तिलकनगर में बुधवार रात युवक ने फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। जीवित होने की आस लिए परिजन युवक को फंदे से उतार कर कछौना सीएचसी लाए। यहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। पत्नी के मुताबिक, उनकी दोनों पुत्रियां ससुर के पास रहती हैं। पुत्रियों को साथ रखने के संबंध में पति से कहासुनी हुई थी।
Trending Videos

कासिमपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बेहसार निवासी आलोक सिंह (32) एक गैस एजेंसी में सेल्स मैनेजर थे। पत्नी प्रीती ने बताया कि वह शाहजहांपुर जिला अस्पताल में स्टाफ नर्स हैं। कछौना सीएचसी के पास मोहल्ला तिलकनगर में रहती हैं। उनके साथ पति आलोक भी रहते थे। पांच और तीन वर्ष की दो पुत्रियां हैं। दोनों पुत्रियां अपने बाबा स्नेह कुमार सिंह के साथ ग्राम बेहसार में रहती हैं। वह छुट्टी होने पर ही तिलकनगर आती हैं। पति अकेले रहते थे। उन्होंने पति से कई बार पुत्रियाें को साथ रखने के लिए कहा लेकिन पति राजी नहीं हुए। इसी बात को लेकर बुधवार को पति से कहासुनी हो गई थी। इन दिनों वह छुट्टी पर थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बुधवार रात पति आलोक अपने कमरे में चले गए थे। देर तक आलोक कमरे से बाहर नहीं आए फिर वह कमरे की ओर गईं। यहां पर आलोक को फंदे से लटका देखा। पति का शव देख कर वह बिलख पड़ीं। आसपास के लोग आ गए। प्रभारी निरीक्षक अमित सिंह ने बताया कि शव का पंचनामा भरवाया गया है। परिजनों के शिकायती पत्र और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed