सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   The Superintendent of Police suspended two people, including the jail outpost in-charge.

Hardoi News: पुलिस अधीक्षक ने जेल चौकी प्रभारी समेत दो को किया निलंबित

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 19 Feb 2026 11:14 PM IST
विज्ञापन
The Superintendent of Police suspended two people, including the jail outpost in-charge.
विज्ञापन
हरदोई। शहर कोतवाली क्षेत्र के आजादनगर में सिंचाई विभाग के प्रशासनिक अधिकारी के घर में हुई चोरी के मामले में जेल चौकी प्रभारी को निलंबित कर दिया गया। साथ ही दीवान को भी निलंबित किया गया है। दोनों पर चौकी क्षेत्र में गश्त में लापरवाही और संदिग्ध व्यक्तियों की जांच न करने का आरोप है।
Trending Videos

आजादनगर निवासी सुनील जौहरी सिंचाई विभाग में प्रशासनिक अधिकारी के पद पर तैनात हैं। बीते मंगलवार को आधी रात के बाद चोरों ने उनके बंद मकान से 400 ग्राम सोने के जेवर, दो किलो चांदी के जेवर और पांच लाख रुपये चोरी कर लिए थे। दो चोरों ने 33 मिनट के अंदर वारदात को अंजाम दिया था। सीसीटीवी फुटेज में भी दोनों चोर नजर आ गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने इस घटना को लेकर जेल चौकी प्रभारी विनोद गोस्वामी और दीवान मोहम्मद रहीस को निलंबित कर दिया है। आरोप है कि दोनों ने संदिग्ध व्यक्तियों की जांच और गश्त में लापरवाही बरती। इस कारण चोरी की वारदात हो गई। सीओ सिटी अंकित मिश्रा की रिपोर्ट पर कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed