सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Tractor-trolley collides with bike, youth dies, uncle and nephew injured

Hardoi News: ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक में मारी टक्कर, युवक की मौत, मामा-भांजा घायल

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 19 Feb 2026 11:14 PM IST
विज्ञापन
Tractor-trolley collides with bike, youth dies, uncle and nephew injured
फोटो-32-घटनास्थल पर लगी भीड़। संवाद
विज्ञापन
मल्लावां। कोतवाली क्षेत्र के संडीला मार्ग पर बाइक सवार मामा-भांजे समेत तीन युवकों को ईंट लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली ने टक्कर मार दी। बृहस्पतिवार शाम हुई घटना में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मामा-भांजा घायल हो गए। इनमें से मामा को गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज हरदोई रेफर किया गया है। घटना के बाद चालक ट्रैक्टर-ट्रॉली छोड़कर मौके से भाग निकला।
Trending Videos

गोसवा निवासी दीपांशु (25) खेती करते थे। गांव निवासी जय सिंह ने बताया कि उनका पुत्र संदीप (25) दीपांशु और अपने मामा कानपुर जनपद के शिवराजपुर थाना क्षेत्र के बिराइचमऊ निवासी छोटे (35) के साथ बृहस्पतिवार को बाइक से गए थे। यह तीनों एक ही बाइक पर सवार होकर मल्लावां सामान खरीदने गए थे। शाम लगभग 4:30 बजे यह लोग वापस गांव जा रहे थे। बाइक संदीप चला रहा था। इस दौरान मल्लावां-संडीला मार्ग पर तेंदुआ गांव के सामने संडीला की तरफ से आ रही ईंट लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक में टक्कर मार दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना में बाइक सवार तीनों लोग सिर के बल सड़क पर गिर गए। घटना में बाइक पर सबसे पीछै बैठे दीपांशु की मौके पर ही मौत हो गई। संदीप और छोटे को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। यहां से छोटे को मेडिकल कॉलेज हरदोई रेफर कर दिया गया। दीपांशु का शव पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वह पांच भाई-बहनों में सबसे बड़े और अविवाहित थे। कोतवाल शिवाकांत पांडेय ने बताया कि ट्रैक्टर-ट्रॉली पुलिस के कब्जे में है। परिजनों से शिकायत लेकर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।

फोटो-32-घटनास्थल पर लगी भीड़। संवाद

फोटो-32-घटनास्थल पर लगी भीड़। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed