सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   The massive census campaign will begin on the 22nd.

Hathras News: 22 से शुरू होगा जनगणना का महाअभियान

संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Tue, 07 Apr 2026 03:01 AM IST
विज्ञापन
The massive census campaign will begin on the 22nd.
प्रतीकात्मक चित्र। - फोटो : Archive
विज्ञापन
जिले में जनगणना 2027 की तैयारियां तेज हो गई हैं। 22 मई से जिले के कोने-कोने में सर्वेयर दस्तक देंगे। इस बार की जनगणना आधुनिक तकनीक से लैस होगी, जिसमें मोबाइल एप के जरिये डिजिटल आंकड़े जुटाए जाएंगे। प्रशासन ने इस बड़े अभियान को सफल बनाने के लिए पूरी रूपरेखा तैयार कर ली है।
Trending Videos




जनगणना कार्य को सुचारू रूप से चलाने के लिए जिले में 3,124 सर्वेयर (एनुमरेटर) और 530 सुपरवाइजरों की तैनाती की गई है। इन सभी को प्रशिक्षित करने के लिए 56 फील्ड ट्रेनर तैयार किए जा रहे हैं। फील्ड ट्रेनरों को 10 अप्रैल से प्रशिक्षण दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन




सात मई से 21 मई के बीच सभी सर्वेयरों की आईडी जनरेट की जाएगी, जिससे वे मोबाइल एप पर डेटा फीड कर सकेंगे। जनगणना जिला प्रभारी स्मृति गौतम ने बताया कि इस बार सर्वे में मुख्य रूप से 33 बिंदुओं पर रिपोर्ट ली जाएगी। इसमें परिवार के रहन-सहन के स्तर को मापने के लिए महत्वपूर्ण सवाल शामिल होंगे।




संपत्ति से लेकर गैजेट्स तक का होगा सर्वे
- घर में कार या अन्य वाहन की उपलब्धता।
- लैपटॉप, कंप्यूटर और इंटरनेट कनेक्शन।
- अचल संपत्ति और बुनियादी सुविधाओं की स्थिति।




खुद भी भर सकेंगे अपना विवरण
इस बार जनता के लिए ''''स्व गणना पोर्टल'''' की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है। यदि परिवार के सदस्य चाहें तो वे पोर्टल पर जाकर खुद ही गणना फॉर्म भर सकते हैं। इससे समय की बचत होगी और त्रुटियों की संभावना कम रहेगी। इसके लिए जनगणना पोर्टल पर जाकर खुद का लॉगिन बनाकर डाटा फीड करना होगा। जब एनुमेटर घर आएंगे तो पोर्टल पर फीड किए गए डाटा की आईडी को दिखाना होगा। यह आईडी एनुमेटर फीड कर लेंगे, जिससे डाटा स्वत: जुड़ जाएगा।




22 मई से शुरू होने वाले इस अभियान के लिए प्रशासनिक तैयारियां अंतिम चरण में हैं। डिजिटल माध्यम से होने वाली इस गणना से सटीक आंकड़े जल्द प्राप्त हो सकेंगे।
-स्मृति गौतम, जिला प्रभारी (जनगणना)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed