{"_id":"69cd8cb6bfbcda77b8070ee5","slug":"the-pain-of-womens-hearts-was-visible-in-amus-art-festival-hathras-news-c-2-gur1004-942664-2026-04-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"AMU: कला उत्सव में दिखी नारी मन की पीड़ा, मुख्य आधिकारिक बैनर रहस्यमय तरीके से चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
AMU: कला उत्सव में दिखी नारी मन की पीड़ा, मुख्य आधिकारिक बैनर रहस्यमय तरीके से चोरी
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 02 Apr 2026 02:53 AM IST
विज्ञापन
सार
एएमयू के फाइन आर्ट्स विभाग में संपन्न हुए ''कला उत्सव'' की सफलता के बीच एक अजीब-ओ-गरीब मामला सामने आया है। विभाग परिसर में लगा मुख्य आधिकारिक बैनर रहस्यमय तरीके से चोरी हो गया।
एएमयू के कला उत्सव में विद्यार्थियों द्वारा बनाई गई पेंटिंग
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
तीन दिवसीय ''कला उत्सव'' में कलाकारों ने अपनी कूची (ब्रश) और रंगों के माध्यम से केवल सुंदरता ही नहीं उकेरी, बल्कि वैश्विक संकटों और उनके बीच पिसती नारी संवेदनाओं को भी आवाज दी। 1 अप्रैल को अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) के फाइन आर्ट्स विभाग में आयोजित इस उत्सव का समापन हो गया।
Trending Videos
विभाग की गैलरी में प्रदर्शित पेंटिंग्स ने दर्शकों को सोचने पर मजबूर कर दिया। विशेष रूप से दुनिया के युद्धग्रस्त क्षेत्रों में महिलाओं की दुर्दशा और उनके अंतर्मन के द्वंद्व को कलाकारों ने बखूबी कैनवास पर उतारा है। कहीं मलबे के बीच खड़ी एक मां की बेबसी दिखी, तो कहीं युद्ध की विभीषिका में खोते बचपन और बिखरते सपनों को रंगों के गहरे शेड्स में पिरोया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
यह कलाकृतियां गवाही दे रही थीं कि सीमा पर जब तोपें गरजती हैं, तो उसकी सबसे गहरी चोट एक महिला के अस्तित्व पर लगती है। कार्यक्रम के संयोजक और विभागाध्यक्ष डॉ. आबिद हादी ने बताया कि इस उत्सव का उद्देश्य केवल कला का प्रदर्शन करना नहीं था, बल्कि छात्रों को समसामयिक मुद्दों से जोड़ना भी था। समापन समारोह में विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया, जहां युवा कलाकारों के काम ने यह साबित कर दिया कि कला समाज का सबसे सशक्त दर्पण है।
कला उत्सव के समापन पर छाया विवाद
एएमयू के फाइन आर्ट्स विभाग में संपन्न हुए ''कला उत्सव'' की सफलता के बीच एक अजीब-ओ-गरीब मामला सामने आया है। विभाग परिसर में लगा मुख्य आधिकारिक बैनर रहस्यमय तरीके से चोरी हो गया। कला के माध्यम से समाज को आईना दिखाने वाले इस उत्सव में हुई इस छोटी, लेकिन गंभीर घटना ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। विभाग इस मामले की आंतरिक जांच कर रहा है, ताकि पता चल सके कि यह किसी की शरारत है या इसके पीछे कोई अन्य उद्देश्य था।
