सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   There was a competition to pull the chariot of Lord Govind.

Hathras News: गोविंद भगवान का रथ खींचने के लिए रही होड़

संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Fri, 06 Mar 2026 02:05 AM IST
विज्ञापन
There was a competition to pull the chariot of Lord Govind.
गोविंद भगवान रथयात्रा में शामिल लोग। संवाद - फोटो : Samvad
विज्ञापन
वार्ष्णेय समाज द्वारा संचालित श्रीगोविंद भगवान की तिमंजिला रथयात्रा बृहस्पतिवार को शहर में धूमधाम से निकाली गई। गोविंद भगवान के रथ को खींचने की श्रद्धालुओं में होड़ रही। दो दर्जन से अधिक झांकियों और बैंड-बाजों के साथ निकली इस रथयात्रा को देखने के लिए देर रात तक शहर की सड़कों पर भीड़ उमड़ रही थी।
Trending Videos




घंटाघर स्थित मंदिर श्री गोविंद भगवान से रथयात्रा का शुभारंभ रेलवे के इंजीनियर शिवांग वार्ष्णेय ने किया। मुख्य अतिथि के रूप में गीताराम वार्ष्णेय और विशिष्ट अतिथि गिरधर गोपाल वार्ष्णेय रहेंगे। मंदिर एवं मेला अध्यक्ष मुकुल आनंद वार्ष्णेय, कार्यकारी अध्यक्ष प्रियांक वार्ष्णेय सराफ, कोषाध्यक्ष योगेंद्र वार्ष्णेय कुल्ली और महामंत्री रंजीत वार्ष्णेय एडवोकेट ने सभी अतिथियों का स्वगात किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन




रथयात्रा में भगवान गणेश, भगवान शिव-पार्वती, रामदरबार, हनुमानजी महाराज, शिव तांडव सहित दो दर्जन से अधिक झांकियों के अलावा कई बैंड शामिल रहे। रथयात्रा देखने के लिए शहर के अलावा आसपास के गांवों से भी लोग पहुंचे।



शोभायात्रा घंटाघर स्थित मंदिर श्री गोविंद भगवान से प्रारंभ होकर घंटाघर, नजिहाई बाजार, रुई की मंडी, लोहट बाजार, मोती बाजार, नयागंज, पसरट्टा बाजार, गुड़हाई बाजार आदि स्थानों पर देर रात धूम मचाए हुई थी। तिमंजिला रथ में सवार गोविंद भगवान की एक झलक पाने के लिए श्रद्धालु उत्साहित नजर आए। जगह-जगह भगवान की आरती उतारी गई और भोग लगाकर प्रसाद वितरित किया गया। कई जगह पुष्पवर्षा कर रथयात्रा का स्वागत किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed