सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Troubled by harassment Saas-Sasur reached the police station

Hathras: बहुओं के उत्पीड़न से परेशान वृद्ध दंपती पहुंचे थाने, बोले- समय से नहीं देती रोटी, जीने नहीं देतीं

अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: Chaman Kumar Sharma Updated Mon, 15 Jun 2026 12:45 PM IST
सार

वृद्ध दंपती को उनकी बहुएं समय पर भोजन नहीं देती हैं। वे उन्हें तरह-तरह से परेशान करती है। सावित्री देवी की आंखों का मोतियाबिंद का ऑपरेशन हुआ था। लेकिन लकड़ी के चूल्हे पर खाना बनाते समय धुएं से उनकी एक आंख खराब हो गई है।

विज्ञापन
Troubled by harassment Saas-Sasur reached the police station
सुखराम और सावित्री देवी थाने में पहुंचे शिकायत करने - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

आज विश्व बुजुर्ग दुर्व्यवहार जागरूकता दिवस पर सिकन्दराराऊ के एक गांव का मामला सामने आया है। 80 वर्षीय सुखराम और उनकी 70 वर्षीय पत्नी सावित्री देवी अपनी बहुओं के उत्पीड़न का शिकार हो रहे हैं। वे बड़ी मुश्किल से अपना जीवन व्यतीत कर रहे हैं। दंपती ने अपनी फरियाद लेकर कोतवाली में पुलिस से मदद मांगी है।

विज्ञापन


आरोप है कि वृद्ध दंपती को उनकी बहुएं समय पर भोजन नहीं देती हैं। वे उन्हें तरह-तरह से परेशान करती है। सावित्री देवी की आंखों का मोतियाबिंद का ऑपरेशन हुआ था। लेकिन लकड़ी के चूल्हे पर खाना बनाते समय धुएं से उनकी एक आंख खराब हो गई है। इस उत्पीड़न से तंग आकर दोनों ने पुलिस का दरवाजा खटखटाया है। उन्हें आशा है कि पुलिस के हस्तक्षेप से उनकी समस्या का समाधान हो सकेगा।
विज्ञापन


घरेलू उत्पीड़न की शिकायत
दंपती ने पुलिस को बताया कि उनकी बहुएं उन्हें शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित करती हैं। उन्हें बुढ़ापे में भी शांतिपूर्ण जीवन नहीं मिल पा रहा है। भोजन और देखभाल जैसी बुनियादी जरूरतों से भी उन्हें वंचित रखा जाता है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Install AU App

Followed