{"_id":"6a429e4e6035e6fb300e251c","slug":"woman-dies-after-falling-from-bike-on-highway-2026-06-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras Accident: मायके से ससुराल लौट रही महिला बाइक से हाईवे पर गिरी, सिर में गंभीर चोट से हुई मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras Accident: मायके से ससुराल लौट रही महिला बाइक से हाईवे पर गिरी, सिर में गंभीर चोट से हुई मौत
Mon, 29 Jun 2026 10:04 PM IST
Chaman Kumar Sharma
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: Chaman Kumar Sharma
Updated Mon, 29 Jun 2026 10:04 PM IST
सार
पूजा अपने पति बंटू व तीन बच्चों के साथ बाइक पर लौट रही थीं। रास्ते में वह अचानक तेज रफ्तार बाइक से वे गिर गईं। हादसे में उनके सिर में गंभीर चोट आई। जिससे उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
सड़क हादसा।
- फोटो : प्रतीकात्मक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हाथरस के मथुरा-बरेली हाईवे पर 28 जून देर रात सड़क हादसे में पूजा (45) की मौत हो गई। महिला पति के साथ बाइक से ससुराल लौट रही थी। जिससे परिवार में मातम छा गया।
विज्ञापन
पूजा निवासी चिमला थाना राया जिला मथुरा रविवार को मेंडू स्थित अपने मायके आई थीं। पूजा अपने पति बंटू व तीन बच्चों के साथ बाइक पर लौट रही थीं। रास्ते में मथुरा-बरेली हाईवे पर गांव अहवरनपुर पर अचानक तेज रफ्तार बाइक से वे गिर गईं।
विज्ञापन
हादसे में उनके सिर में गंभीर चोट आई। मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। एंबुलेंस के जरिये पूजा को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बिलखते हुए पति पूजा को निजी अस्पताल ले गए, लेकिन वहां भी चिकित्सक ने मना कर दिया। परिजन बिना किसी कार्रवाई के शव को गांव ले गए। एसएचओ हाथरस गेट नितिन कसाना ने बताया कि घटना की सूचना नहीं मिली है।
विज्ञापन