{"_id":"69a9e50448ebd7524b0f9c64","slug":"womans-body-found-hanging-murder-charge-hathras-news-c-56-1-hts1004-145425-2026-03-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: फंदे पर लटका मिला महिला का शव, दहेज उत्पीड़न व हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: फंदे पर लटका मिला महिला का शव, दहेज उत्पीड़न व हत्या का आरोप
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Updated Fri, 06 Mar 2026 01:48 AM IST
विज्ञापन
सार
मृतका के पिता का आरोप है कि दहेज के लिए उनकी बेटी को परेशान किया जा रहा था। आरोपी मोटरसाइकिल व पांच लाख रुपये की मांग कर रहे थे। आए दिन घर में इसी बात को लेकर कहासुनी होती थी।
मृतका चंचल
- फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन
विस्तार
हाथरस शहर के मालिन गली नाईपाड़ा में 4 मार्च रात फंदे पर महिला चंचल (25) का शव लटका मिलने से खलबली मच गई। मायके वालों ने ससुराल वालों पर दहेज उत्पीड़न व हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा काटा। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। पति व सास-ससुर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
Trending Videos
नाईपाड़ा निवासी प्रशांत अग्रवाल ने चार साल पहले चंचल निवासी गली दोबरावाल, चामड़ गेट से प्रेम विवाह किया था। शादी के बाद उनके एक बेटा भी हुआ, जो कि अब तीन साल का है। प्रशांत कपड़े का काम करता है। बुधवार रात घर में उस समय चीख-पुकार मच गई, जब चंचल का शव फंदे पर लटका मिला। मौके पर आस-पड़ोसी एकत्रित हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सूचना मिलते ही मायके वाले चंचल के घर पहुंच गए। यहां चीख-पुकार मच गई। कोतवाली सदर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। परिजनों ने ससुरालियों पर हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा काटा। इस बीच ससुराल वाले वहां से भाग गए। इधर, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हाउस पहुंचाया। पोस्टमार्टम के बाद शव मायके वालों के सुपुर्द किया गया।
चंचल के पिता गिरीशचंद्र ने प्रशांत अग्रवाल सहित उसके पिता रामविनोद व मां कमलेश पर दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाया है। गिरीशचंद्र का कहना है कि दहेज के लिए उनकी बेटी को परेशान किया जा रहा था। आरोपी उनकी बेटी से मोटरसाइकिल व पांच लाख रुपये की मांग कर रहे थे। आए दिन घर में इसी बात को लेकर कहासुनी होती थी। सीओ सिटी योगेंद्र कृष्ण नारायण ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली है। मामले की जांच की जा रही है।
