सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   A JCB machine broke the pipeline, leaving ten thousand people without water.

Jalaun News: जेसीबी ने तोड़ी पाइपलाइन, दस हजार लोग पानी के लिए परेशान

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 07 Jan 2026 11:57 PM IST
विज्ञापन
A JCB machine broke the pipeline, leaving ten thousand people without water.
फोटो-11-हैंडपंप से पानी भरते लोग। संवाद
विज्ञापन
सिरसा कलार। कस्बे में सड़क चौड़ीकरण के दौरान जेसीबी से हर घर जल योजना की मुख्य पाइपलाइन टूट जाने से लगभग दस हजार की आबादी पेयजल संकट से जूझ रही है। पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने के कारण दो दिनों से कस्बे और आसपास के कई गांवों में पानी की आपूर्ति पूरी तरह ठप हो गई है। हजारों लीटर पानी सड़क पर बह गया, जिससे स्थिति और गंभीर हो गई है।
Trending Videos

स्थानीय कमलेंद्र सिंह, जसवंत सिंह, संतोष पांडेय, बाबूलाल कुशवाहा और मुन्ना बाबू ने आरोप लगाया है कि सड़क चौड़ीकरण के लिए पुरानी सड़क की खोदाई जेसीबी से की जा रही थी। कर्मचारियों को पहले ही सूचित किया गया था कि उसी स्थान से हर घर जल योजना की पाइपलाइन गुजर रही है। इसके बावजूद लापरवाही बरतते हुए खोदाई की गई। इसके परिणामस्वरूप पाइपलाइन टूट गई। इस घटना ने स्थानीय लोगों में आक्रोश पैदा कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने के कारण कस्बे और आसपास के गांवों में पीने के पानी की आपूर्ति बाधित है। महिलाएं, बुजुर्ग और बच्चे पानी की एक-एक बूंद के लिए हैंडपंपों पर लंबी कतारों में खड़े नजर आ रहे हैं। कस्बा निवासी सेवराम कुशवाहा और जयराम बाथम ने बताया कि दो दिनों से पीने के पानी की गंभीर समस्या बनी हुई है। यह पाइपलाइन न केवल सिरसा कलार बल्कि तरसौर, जयसिंहपुर, जुगियापुर, छानी अहीर, गिंगौरा और खोड़न सहित कई अन्य गांवों को भी जल आपूर्ति करती है।
इस गंभीर जल संकट से क्षेत्र के हजारों लोग प्रभावित हो रहे हैं। स्थानीय श्यामू शुक्ला, अनुज मिश्रा, संजय गुप्ता, महावीर शरण और धर्मेंद्र शिवहरे ने प्रशासन से तत्काल हस्तक्षेप कर जल आपूर्ति बहाल कराने की मांग की है। उन्होंने कहा कि यदि शीघ्र समाधान नहीं निकाला गया तो स्थिति और विकट हो सकती है।

सड़क की खोदाई के दौरान पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हुई है। मरम्मत कार्य शीघ्र पूरा कर जल आपूर्ति को जल्द सुचारु कर दिया जाएगा।
- आलोक कुमार, जेई जल निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed