सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   A raid was conducted at a Jan Aushadhi center, and the sale of medicines has been stopped.

Jalaun News: जन औषधि केंद्र पर छापा, दवा बिक्री पर लगाई गई रोक

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 07 Jan 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
A raid was conducted at a Jan Aushadhi center, and the sale of medicines has been stopped.
फोटो-22-जन औषधि केंद्र में जांच करते सहायक आयुक्त औषधि दीपक शर्मा व औषधि निरीक्षक देवयानी दुबे।
विज्ञापन
उरई। जेनेरिक के बजाय ब्रांडेड कंपनियों की दवाएं बेचे जाने का वीडियो सामने आने के बाद औषधि विभाग की टीम ने बुधवार को राजकीय मेडिकल कॉलेज उरई में संचालित जन औषधि केंद्र पर छापा मारा। हालांकि निरीक्षण के दौरान केंद्र पर कोई ब्रांडेड दवा नहीं मिली, लेकिन शिकायत की गंभीरता को देखते हुए जांच पूरी होने तक जन औषधि केंद्र में दवा बिक्री पर रोक लगा दी गई है।
Trending Videos

झांसी मंडल के सहायक आयुक्त औषधि दीपक शर्मा ने औषधि निरीक्षक देवयानी दुबे के साथ बुधवार दोपहर मेडिकल कॉलेज परिसर में स्थित जन औषधि केंद्र का निरीक्षण किया। दरअसल, औषधि विभाग की टीम को एक वीडियो प्राप्त हुआ था। इसमें दावा किया गया था कि यह वीडियो उरई मेडिकल कॉलेज में संचालित जन औषधि केंद्र का है, जहां नियमानुसार केवल जेनेरिक बेचने के स्थान पर ब्रांडेड दवाओं की बिक्री की जा रही है। निरीक्षण के दौरान टीम ने दवाओं का सत्यापन किया, लेकिन मौके पर कोई भी ब्रांडेड दवा नहीं मिली। इसके बावजूद विभाग ने शिकायत की जांच पूरी होने तक एहतियातन जन औषधि केंद्र की दवा बिक्री पर अस्थायी रोक लगा दी है। सहायक आयुक्त औषधि ने बताया कि पूरे मामले की जांच रिपोर्ट तैयार की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि किसी भी मेडिकल स्टोर पर नशीली दवाएं या कोडीन युक्त सिरप की अवैध बिक्री पाई जाती है तो संबंधित के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। ऐसे मामलों को लेकर विभाग द्वारा समय-समय पर निरीक्षण और जांच की जाती रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कफ सिरप की बिक्री रोकी

मेडिकल कॉलेज के जन औषधि केंद्र के निरीक्षण के बाद औषधि निरीक्षक की टीम ने मेडिकल कॉलेज परिसर में संचालित पीतांबरा मेडिकल स्टोर पर भी जांच की। वहां पर कफ सिरप मिला। इस पर जांच टीम ने यहां पर भी बिक्री पर रोक लगा दी। औषधि निरीक्षक देवयानी दुबे ने बताया कि यहां मिला कफ सिरप कोडीनयुक्त नहीं था, लेकिन कफ सिरप की बिक्री चिकित्सक के पर्चे पर ही करने के निर्देश है। बिक्री में गड़बडी पर यहां भी कार्रवाई की गई है।

फोटो-22-जन औषधि केंद्र में जांच करते सहायक आयुक्त औषधि दीपक शर्मा व औषधि निरीक्षक देवयानी दुबे।

फोटो-22-जन औषधि केंद्र में जांच करते सहायक आयुक्त औषधि दीपक शर्मा व औषधि निरीक्षक देवयानी दुबे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed