सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   A woman died and her niece was injured in a car accident.

Jalaun News: कार की टक्कर से महिला की मौत, भतीजी घायल

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 07 Jan 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
A woman died and her niece was injured in a car accident.
फोटो - 01 मृतक रामा देवी की फाइल फोटो।
विज्ञापन
उरई। कार ने महिला व उसकी भतीजी को टक्कर मार दी। हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गई। भतीजी गंभीर रूप से घायल हो गई। टक्कर मारने के बाद कार चालक मौके से भागने लगा। लोगों ने पुलिस को सूचना दी तो आटा पुलिस ने उसे कार समेत पकड़ लिया। महिला भतीजी के साथ खेत पर गई थी और जानवरों के लिए चारा लेकर घर लौट रही थी।
Trending Videos



शहर कोतवाली क्षेत्र के राहिया गांव निवासी योगेंद्र पाल की पत्नी रामा देवी (42) मंगलवार को भतीजी आयुषी पाल (12) के साथ जानवरों के लिए चारा लेने खेत पर गईं थीं। देर शाम को वह घर लौट रही थीं। इसी बीच इंडस्ट्रियल एरिया में पड़ने वाली नीलगिरी फैक्टरी के सामने सड़क पार करते समय उन्हें तेज रफ्तार ईको कार ने टक्कर मार दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे रामा देवी सिर के बल गिर पड़ीं और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, भतीजी आयुषी घायल हो गई। हादसे के बाद चालक गाड़ी को आटा की तरफ भगाकर ले गया, लेकिन प्रत्यक्षदर्शियों ने घटना देखने के बाद पुलिस को सूचना दी। आटा थाना पुलिस ने कार को पकड़ लिया। महिला की मौत से बेटे गजेंद्र समेत अन्य परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। सीओ अर्चना सिंह का कहना है कि चालक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed