{"_id":"695ea6d76bc6252ccb013801","slug":"another-theft-in-an-ac-coach-incident-reported-on-pune-lucknow-express-orai-news-c-224-1-ori1005-138929-2026-01-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: एसी कोच में फिर चोरी, पुणे-लखनऊ एक्सप्रेस में वारदात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: एसी कोच में फिर चोरी, पुणे-लखनऊ एक्सप्रेस में वारदात
विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। झांसी-कानपुर रेलखंड से होकर मुंबई और पुणे से आने-जाने वाली ट्रेनों के एसी कोच इन दिनों चोरों के निशाने पर हैं। मंगलवार को हुई चोरी की घटना का खुलासा अभी नहीं हो पाया था कि बुधवार को लखनऊ-पुणे एक्सप्रेस के एसी-2 कोच से ट्रॉली बैग चोरी हो गया। लगातार हो रही घटनाओं से यात्रियों में भय का माहौल है।
बुधवार को पुणे से लखनऊ जाने वाली पुणे–लखनऊ एक्सप्रेस (12103) के एसी-2 कोच में सफर कर रहे कानपुर निवासी सैयद अहमद यूसुफ का ट्रॉली बैग चोरी हो गया। वह पुणे से कानपुर जा रहे थे। ट्रेन सुबह 8:28 बजे झांसी स्टेशन पहुंची थी। निर्धारित ठहराव के दौरान यात्री प्लेटफार्म पर उतरकर कैंटीन से चाय लेने गए थे। चाय लेकर सीट पर लौटे ही थे कि ट्रेन आगे के लिए रवाना हो गई। कुछ देर बाद उन्होंने देखा कि सीट के पास रखा उनका ट्रॉली बैग गायब है।
यात्री ने कोच में काफी तलाश की और कोच अटेंडेंट से भी पूछताछ की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिल सकी। इसके बाद कोच कंडक्टर को सूचना दी गई, जिसने रेलवे कंट्रोल को अवगत कराया। ट्रेन जब सुबह 10:10 बजे उरई स्टेशन पहुंची तो पहले से मौजूद जीआरपी और आरपीएफ के दरोगा कोमल सिंह टीम के साथ कोच में पहुंचे और यात्री से जानकारी ली। पीड़ित के अनुसार ट्रॉली बैग में जरूरी सामान था, जिसकी कीमत करीब 10 हजार रुपये है। उन्होंने कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर तहरीर देने की बात कही है।
जीआरपी थानाध्यक्ष नागेंद्र सरोज ने बताया कि घटना झांसी स्टेशन की है। यात्री द्वारा तहरीर दिए जाने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
इन चोरियों का अब तक नहीं हुआ खुलासा
26 अक्तूबर 2025 को नागपुर के हिंगुटाघाट निवासी और लखनऊ स्थित वनस्पति अनुसंधान केंद्र के प्राचार्य डॉ. मनीष कुमार व उनकी पत्नी भाग्यश्री का बैग राप्तीसागर एक्सप्रेस (12512) के एसी कोच से चोरी हो गया था। बैग में करीब 17 लाख रुपये के जेवर बताए गए थे।
यशवंतपुर–गोरखपुर एक्सप्रेस (15024) के एसी कोच से यशवंतपुर निवासी लक्ष्या का मोबाइल चोरी हो गया था, जिसका भी अब तक खुलासा नहीं हो सका है।
5 दिसंबर को मुंबई से लखनऊ जाने वाली पुष्पक एक्सप्रेस (12534) के एसी कोच से कृष्णानगर, लखनऊ निवासी व्यापारी गौरव नारंग और उनकी पत्नी रिया का बैग चोरी हुआ था। बैग में सात हजार रुपये नकद, मोबाइल फोन और अन्य सामान रखा था।
Trending Videos