सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Jalaun Bus overturns into ditch woman dies 20 passengers critically injured passengers rescued breaking window

Jalaun: कोंच से उरई जा रही बस खाई में पलटी, महिला की मौत, 20 यात्री गंभीर; खिड़कियां तोड़कर निकाले गए घायल

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उरई Published by: प्रसून शुक्ला Updated Fri, 15 May 2026 07:21 PM IST
विज्ञापन
सार

Orai News: कोंच से उरई आ रही एक तेज रफ्तार प्राइवेट बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में पलट गई। हादसे के समय बस में लगभग 40 से 50 यात्री सवार थे। दुर्घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और यात्रियों में अफरा-तफरी फैल गई।

Jalaun Bus overturns into ditch woman dies 20 passengers critically injured passengers rescued breaking window
सड़क किनारे पलटी प्राइवेट बस - फोटो : वीडिओ ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार

कोंच-उरई मार्ग पर शुक्रवार को एक भीषण सड़क हादसे में रफ्तार का कहर देखने को मिला। सवारियों से खचाखच भरी एक तेज रफ्तार प्राइवेट बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गहरी खाई में पलट गई। इस दर्दनाक हादसे में एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 20 से अधिक यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर मची चीख-पुकार सुनकर दौड़े ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद घायलों को बस से बाहर निकाला।

तेज रफ्तार बनी काल, अनियंत्रित होकर पलटी बस

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, प्राइवेट बस कोंच से सवारियां भरकर उरई की ओर आ रही थी। बस की रफ्तार काफी तेज थी। रास्ते में अचानक चालक नियंत्रण खो बैठा और बस लहराते हुए सीधी गहरी खाई में जा गिरी। बस पलटते ही भीतर बैठी सवारियों में कोहराम मच गया। करीब 40 से 50 यात्री बस के भीतर फंसे हुए थे, जो जान बचाने के लिए गुहार लगा रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन





देवदूत बनकर पहुंचे ग्रामीण, घायलों को निकाला बाहर

हादसे की आवाज सुनते ही आसपास के खेतों में काम कर रहे ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने बिना समय गंवाए बस के शीशे और खिड़कियां तोड़कर घायलों को बाहर निकालना शुरू किया। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और सीओ परमेश्वर प्रसाद भी बल के साथ पहुंच गए। आनन-फानन में एंबुलेंस के जरिए सभी घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया गया, जहाँ कई की हालत नाजुक बनी हुई है।

विज्ञापन

Jalaun Bus overturns into ditch woman dies 20 passengers critically injured passengers rescued breaking window
घायलों को अस्पताल ले जाती एम्बुलेंस - फोटो : amar ujala

सड़क पर पसरा मातम, महिला की गई जान

इस दुर्घटना में एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई। महिला की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। अस्पताल प्रशासन के अनुसार, घायलों में बच्चे और बुजुर्ग भी शामिल हैं। जिला अस्पताल में घायलों के पहुंचते ही अफरा-तफरी का माहौल रहा, डॉक्टरों की टीम को तत्काल इमरजेंसी में तैनात किया गया।

जांच के घेरे में बस संचालन

कोंच-उरई मार्ग पर बसों की बेलगाम रफ्तार लंबे समय से चर्चा का विषय रही है। बताया गया कि इस मार्ग पर प्रतिदिन करीब 50 बसों का संचालन होता है। समय पर पहुंचने और सवारियां बैठाने की होड़ में बस चालक अक्सर यातायात नियमों की धज्जियां उड़ाते हैं। पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि हादसा तकनीकी खराबी की वजह से हुआ या चालक की लापरवाही के कारण।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed