{"_id":"695ea74250c0db6342087156","slug":"minor-overflow-30-bighas-of-crops-submerged-orai-news-c-224-1-ori1005-138914-2026-01-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: माइनर ओवरफ्लो, 30 बीघा फसल डूबी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: माइनर ओवरफ्लो, 30 बीघा फसल डूबी
विज्ञापन
फोटो - 03 माइनर के ओवरफ्लो होने से फसल में भरा पानी। संवाद
- फोटो : जगदीशपुर विधायक सुरेश पासी।
विज्ञापन
कालपी। क्षेत्र की एक माइनर में क्षमता से अधिक पानी छोड़े जाने से बैरई गांव के किसानों की परेशानी बढ़ गई है। टेल क्षेत्र में खोदाई न होने के कारण माइनर का पानी नाले तक नहीं पहुंच पाया और ओवरफ्लो होकर खेतों में भर रहा है। इसके चलते कई किसानों की करीब 30 बीघा फसल जलमग्न हो गई है। बुधवार को किसानों ने तहसीलदार को शिकायती पत्र अभिनव तिवारी दिया है।
देवेंद्र चतुर्वेदी, पार्थ सिंह, मुकेश सिंह, सुरेंद्र सिंह, सत्तरजीत सिंह, अजय श्रीवास्तव ने बताया कि उनके गांव में आकर माइनर समाप्त होती है। बीते कई वर्षों से माइनर में पानी न के बराबर आता था, लेकिन इस बार क्षमता से अधिक पानी छोड़ा गया है।
किसानों का आरोप है कि नहर विभाग द्वारा माइनर के टेल हिस्से की खोदाई नहीं कराई गई है। इसके चलते माइनर में आ रहा अतिरिक्त पानी नाले तक नहीं पहुंच पा रहा और ओवरफ्लो होकर खेतों में भर रहा है। इससे कई हेक्टेयर में खड़ी मटर और गेहूं की फसल प्रभावित हुई है। मटर की फसल पूरी तरह खराब हो चुकी है, जबकि गेहूं की फसल भी नुकसान की कगार पर है।
किसानों के अनुसार अब तक करीब 30 बीघा फसल डूब चुकी है। इसमें 15 बीघा गेहूं और 15 बीघा मटर शामिल है। यदि रात भर इसी तरह नहर का पानी चलता रहा तो लगभग 50 बीघा फसल के डूबकर खराब होने की आशंका है। किसानों ने बताया कि उन्होंने नहर विभाग को भी स्थिति से अवगत कराते हुए जलापूर्ति कम करने का अनुरोध किया है, ताकि और अधिक क्षति से बचा जा सके। तहसीलदार ने मामले में संबंधित विभाग से रिपोर्ट तलब कर आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
माइनर ओवर फ्लो नहीं हुई है। सफाई हो जाने से टेल का पानी पहुंच गया है। इससे कुछ भराव हुआ था। उसे सही कराया जा रहा है।
वसीम रजा, एई, बेतवा नहर
Trending Videos