{"_id":"695ea5902e0a4ef40c0eca33","slug":"roadways-bus-service-has-started-from-kotra-to-kanpur-and-jhansi-orai-news-c-224-1-ori1005-138904-2026-01-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: कोटरा से कानपुर और झांसी के लिए रोडवेज बस शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: कोटरा से कानपुर और झांसी के लिए रोडवेज बस शुरू
फोटो-12-रोडवेज डिपो को रवाना करते नगर पंचायत अध्यक्ष सियाशरण व्यास व अन्य। स्रोत-विभाग
Link Copied
विज्ञापन
कोटरा। उत्तर प्रदेश राज्य परिवहन निगम ने कोटरा से कानपुर और झांसी के लिए रोडवेज बसों का संचालन शुरू कर दिया है। इससे स्थानीय लोगों को आवागमन की असुविधा से काफी राहत मिलेगी। बुधवार को नगर पंचायत अध्यक्ष सियाशरण व्यास ने कोटरा से एट, उरई होकर कानपुर जाने वाली उरई डिपो की रोडवेज बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
Trending Videos
नगर पंचायत अध्यक्ष ने कहा कि कोटरा के आसपास के दो दर्जन गांवों के लोग इसी मार्ग से यात्रा करते हैं। परिवहन निगम की बसें शुरू होने से उनकी आवागमन की समस्या का समाधान होगा। सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक कमल किशोर आर्य ने बताया कि क्षेत्रीय लोगों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए उरई, कोटरा होकर गुरसराय झांसी के लिए तीन बसें और एट, उरई होकर कानपुर तक चार बसें चलाई जा रही हैं। इसके अतिरिक्त, कोटरा, उरई होकर हमीरपुर के लिए भी एक बस संचालित की जा रही है। इस नई सुविधा से कोटरा और आसपास के क्षेत्रों के निवासियों को यात्रा में आसानी होगी। इस अवसर पर मूलचंद बुधौलिया, छत्रसाल नायक, रामकुमार अहिरवार, सभासद संतोष पांचाल, राजू पांचाल, मोहित सोनी, दिलीप मिश्रा सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।