{"_id":"6963f6f7062bf487aa0a99a9","slug":"distressed-husband-commits-suicide-after-wife-refuses-to-stay-in-village-jhansi-news-c-11-1-jhs1019-718053-2026-01-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: पत्नी के गांव में रहने से इन्कार करने पर दुखी पति ने दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: पत्नी के गांव में रहने से इन्कार करने पर दुखी पति ने दी जान
विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। पूंछ के मबूसा गांव निवासी ऊदल सिंह (32) ने पत्नी के रवैये से दुखी होकर खुदकुशी कर ली। पत्नी के साथ वह गांव में रहना चाहता था लेकिन पत्नी राजी नहीं थी। परिजनों का कहना है कि इस बात पर दोनों में कई महीने से विवाद चल रहा था। शनिवार रात ऊदल ने पत्नी को समझाने के लिए फोन किया था लेकिन वह राजी नहीं हुई। फोन पर बात करते-करते ऊदल ने कमरे में जाकर फंदा लगा लिया। परिजनों ने उसे फंदे से उतारकर सीएचसी पहुंचाया। यहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
ऊदल के परिजनों का कहना है कि वर्ष 2013 में उसकी शादी हुई थी। दंपती को आठ साल का एक बेटा है। पत्नी अब गांव में रहने को राजी नहीं है। वह मोंठ कस्बे में रहना चाहती है जबकि ऊदल गांव में रहना चाहता था। इस बात पर दंपती में रोजाना विवाद होता था। करीब छह महीने पहले पत्नी की जिद से परेशान होकर उसने मोंठ में किराया पर कमरा लिया था। वहां एक जनरल मर्चेंट की दुकान खोल ली लेकिन मन न लगने से वह कुछ महीने बाद गांव लौट आया। इस बात पर दोनों में अनबन हो गई। नाराज होकर पत्नी ससुराल के बजाय मायके जाकर रहने लगी।
15 दिन पहले ऊदल के ससुर एवं साला उससे मिलने आए थे। यहां दोनों पक्षों में विवाद हो गया। आरोप है कि बाप-बेटे ने मिलकर ऊदल को बुरी तरह मारा। उसे काफी चोट आई। इसका पता चलने पर ऊदल के परिजन रविवार को उसके ससुराल जाने वाले थे। यहां दोनों परिवार के बीच पंचायत होनी थी। शनिवार को ऊदल ने पत्नी को फोन किया था। उसे वह गांव में रहने के लिए राजी करना चाहता था। फोन पर ही दोनों में विवाद हो गया। ऊदल ने खुद को कमरे में बंद कर लिया। कुछ देर बाद जब मां उसे खाने के लिए बुलाने गई तो दरवाजा नहीं खुला। परिजनों के दरवाजा तोड़ने पर वह पंखे के कुंडे पर रस्सी के सहारे लटका मिला। सीओ मोंठ अजय श्रोत्रिय का कहना है प्रारंभिक छानबीन में मामला आपसी विवाद का सामने आया है।
Trending Videos