झांसी। कुंज वाटिका विवाह घर में शुक्रवार को समाजवादी पार्टी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के तत्वावधान में पिछड़ा वर्ग एवं विशाल सामाजिक न्याय जन चेतना सम्मेलन का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि विधान परिषद सदस्य एवं पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रामपाल कश्यप ने भाजपा सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि ऐसा कोई सगा नहीं, जिसे भाजपा ने ठगा नहीं।
उन्होंने कहा कि योगी सिर्फ सरकार और प्रशासन के मुख्यमंत्री हैं जनता के नहीं। लगातार बढ़ती घटनाओं से जनता त्रस्त हो चुकी है और अब उसकी निगाहें अगले चुनाव में सपा पर टिकी हुई हैं। जनता को जागरूक करने के लिए सपा की सर्व समाज की जागरण यात्रा जारी है। यह यात्रा भाजपा सरकार की अंतिम यात्रा निकालने जारी रहेगी। पूर्व सांसद चंद्रपाल सिंह यादव, पूर्व विधायक दीप नारायण सिंह यादव, आरती निरंजन, जयप्रकाश आर्य, पप्पू सेठ, ललितपुर की पूर्व जिलाध्यक्ष ज्योति सिंह लोधी, आरपी निरंजन, पूर्व मंत्री अजय सूद, विजय कुशवाहा, पूर्व विधायक रमेश कुशवाहा, वीर सिंह नरवरिया राजपूत, दीपाली रायकवार, वीरेंद्र प्रताप सिंह वीरू, नरेंद्र झां, तनवीर आलम आदि ने भी अपने विचार व्यक्त किए। इस दौरान मिर्जा करामत बेग, प्रदीप कुशवाहा, बृजेंद्र सिह यादव, राकेश श्रीवास, डेनियल साइमन समेत सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
कमेंट
कमेंट X