फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   UP Lalitpur Tragedy Preganant Woman Dies by Suicide with two children One Daughter Survives News in Hindi

UP: इकलौती बेटी को मजदूरी कर पाला, अब नाती-नातिन समेत उसे भी खो दिया; गर्भवती ने दो बच्चों के साथ की खुदकुशी

Tue, 28 Jul 2026 02:59 PM IST
Sharukh Khan अमर उजाला नेटवर्क, ललितपुर
अमर उजाला नेटवर्क, ललितपुर Published by: Sharukh Khan Updated Tue, 28 Jul 2026 02:59 PM IST
सार

Lalitpur Woman Suicide: ललितपुर के गांव धौर्रा स्थित रेलवे क्रॉसिंग के पास गर्भवती महिला ने अपने दो मासूम बच्चों के साथ ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। पांच साल की बेटी बच गई। परिजनों का आरोप है कि महिला पति की शराब की लत और घरेलू विवाद से परेशान थी। पुलिस ने सुनवाई नहीं पर महिला ने यह कदम उठाया।

विज्ञापन
UP Lalitpur Tragedy Preganant Woman Dies by Suicide with two children One Daughter Survives  News in Hindi
lalitpur suicide - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

छह माह की बच्ची थी, तभी पिता का साया सिर से उठ गया। मां ने मायके में रहकर मजदूरी की, बेटी को पाल-पोसकर बड़ा किया और अरमानों के साथ उसकी शादी कर दी। सोमवार सुबह जब इकलौती बेटी दीपा और उसके दो मासूम बच्चों की मौत की खबर मिली तो मां लीला की दुनिया ही उजड़ गई। खबर सुनते ही वह आंगन में बेहोश होकर गिर पड़ी। होश आने पर वह बार-बार यही कहती रही कि पहले पति चला गया, अब बेटी और नाती-नातिन भी छोड़ गए।
विज्ञापन


मृतका के मामा रामबाबू ने बताया कि लीला के पति गोविंद की मौत उस समय हो गई थी, जब दीपा महज छह माह की थी। इसके बाद लीला अपनी बेटी को लेकर मायके धौर्रा आ गई। दो भाइयों के सहारे और मजदूरी कर उसने बेटी का पालन-पोषण किया। करीब सात-आठ वर्ष पहले उसने दीपा की शादी थाना पाली क्षेत्र के ग्राम चंदेरा निवासी विट्टी यादव से की थी।
विज्ञापन


परिजनों के अनुसार शादी के बाद कुछ समय तक सब ठीक रहा, लेकिन पति की शराब की लत और आए दिन होने वाले विवाद ने दीपा का जीवन मुश्किल बना दिया। जून में वह तीनों बच्चों के साथ मां के घर लौट आई थी। करीब दस दिन पहले पति उसे समझाकर वापस ले गया लेकिन रविवार रात फिर विवाद हुआ। 
विज्ञापन
विज्ञापन

अगले ही दिन यह दुखद घटना हो गई। घटना के बाद धौर्रा गांव में मातम पसरा है। घर पर ग्रामीणों और रिश्तेदारों का तांता लगा रहा। हर किसी की जुबान पर यही सवाल था कि अगर समय रहते विवाद का समाधान हो जाता, तो शायद यह परिवार आज सुरक्षित होता।

 

पांच साल की दिव्यांशी गहरे सदमे में
इस हादसे में बची पांच वर्षीय दिव्यांशी गहरे सदमे में है। परिजनों के अनुसार वह घटना के बाद से चुप है और किसी से बात नहीं कर रही। घर के एक कोने में गुमसुम बैठी बच्ची को देख परिजनों की आंखें भी नम हो जा रही हैं।

 

परिजनों के आरोपों की होगी जांच
परिजनों ने आरोप लगाया है कि पति शराब के नशे में अक्सर विवाद करता था और गर्भपात का दबाव भी बना रहा था। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि घटना से पहले महिला शिकायत लेकर पुलिस चौकी पहुंची थी। इन सभी आरोपों की जांच पुलिस कर रही है।
 

चांदी की करधनी बेचकर खरीदा मोबाइल, विरोध पर हुआ था विवाद
मृतका के मामा रामबाबू ने बताया कि दीपा का पति विट्टी यादव शादी-विवाह समेत अन्य कार्यक्रमों में हलवाई का काम करता था। परिजनों का आरोप है कि शराब की लत के कारण वह आर्थिक रूप से परिवार की जिम्मेदारी नहीं निभा पा रहा था। करीब दस दिन पहले उसने दीपा की चांदी की करधनी बेचकर नया मोबाइल फोन खरीद लिया था। इसका दीपा ने विरोध किया, जिसके बाद दोनों के बीच विवाद हुआ था। परिजनों के अनुसार इसी घटना के बाद से दीपा काफी आहत थी।

 

ग्रामीणों से बोली- 'यहीं जा रही हूं'
ग्रामीणों ने बताया कि सोमवार सुबह जब दीपा अपने तीनों बच्चों के साथ घर से निकली तो रास्ते में कुछ लोगों ने उससे पूछा कि कहां जा रही हो। इस पर उसने सिर्फ इतना कहा, "यहीं जा रही हूं" और आगे बढ़ गई। उस समय वह छोटे बेटे को गोद में लिए थी, जबकि दूसरी बेटी का हाथ पकड़े हुए थी और बड़ी बेटी उसके साथ चल रही थी।
 

सदमे में है पांच वर्षीय दिव्यांशी
हादसे में बची पांच वर्षीय दिव्यांशी गहरे सदमे में है। परिजनों के अनुसार वह घटना के बाद से बेहद शांत है और किसी से बात नहीं कर रही। घर पहुंचने के बाद वह काफी देर तक रोती रही, फिर एक कोने में चुपचाप बैठ गई। पुलिस ने भी उससे जानकारी लेने का प्रयास किया लेकिन उसने बहुत कम प्रतिक्रिया दी।

 

तीन सदस्यीय चिकित्सकीय पैनल ने किया पोस्टमार्टम
महिला और उसके दोनों बच्चों के शवों का पोस्टमार्टम तीन सदस्यीय चिकित्सकीय पैनल से कराया गया। पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी भी कराई गई। पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
 

पिछले वर्षों में भी रेलवे ट्रैक पर कई दर्दनाक घटनाएं
ललितपुर जिले में पिछले कुछ वर्षों के दौरान रेलवे ट्रैक पर कई जानलेवा घटनाएं सामने आ चुकी हैं। वर्ष 2016, 2019, 2020, 2021, 2023, 2024 और 2025 में भी ऐसे मामले दर्ज हुए, जिनमें व्यक्तिगत, पारिवारिक अथवा अन्य कारणों से लोगों की मौत हुई। पुलिस ने सभी मामलों में परिस्थितियों के अनुसार जांच कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की थी।
 

गर्भवती महिला ने दो बच्चों संग जान दी, पांच वर्षीय बेटी की बची जान
ललितपुर के जाखलौन थाना क्षेत्र के ग्राम धौर्रा स्थित रेलवे क्रॉसिंग के पास सोमवार सुबह 35 वर्षीय गर्भवती महिला दीपा यादव ने अपने दो मासूम बच्चों के साथ ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। घटना में उसकी तीन वर्षीय बेटी शिवांशी और दो वर्षीय बेटे कृष की भी मौत हो गई, जबकि पांच वर्षीय बेटी दिव्यांशी बच गई। 
 

परिजनों का आरोप है कि महिला पति की शराब की लत और घरेलू विवाद से परेशान थी। घटना से पहले शिकायत लेकर धौर्रा पुलिस चौकी भी पहुंची थी। मामले में लापरवाही बरतने पर पुलिस अधीक्षक संजीव वाजपेयी ने चौकी प्रभारी विनोद कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

 

सूचना मिलने पर थाना जाखलौन पुलिस और जीआरपी मौके पर पहुंची। तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। मृतका के मामा रामबाबू ने बताया कि दीपा की शादी करीब सात-आठ वर्ष पहले थाना पाली क्षेत्र के ग्राम चंदेरा निवासी विट्टी यादव से हुई थी। दंपती की दो बेटियां और एक बेटा था। 

 

विट्टी यादव हलवाई का काम करता है और करीब एक वर्ष से परिवार के साथ ग्राम धौर्रा में किराये के मकान में रह रहा था। दीपा तीन से चार माह की गर्भवती थी। आरोप है कि उसका पति शराब के नशे में आए दिन उससे विवाद करता था। रविवार रात भी दोनों के बीच झगड़ा हुआ था।

 

परिजनों के अनुसार सोमवार सुबह करीब 7 बजे दीपा तीनों बच्चों को लेकर धौर्रा पुलिस चौकी पहुंची और पति की शिकायत की। उनका आरोप है कि वहां कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई। इसके कुछ देर बाद लगभग सुबह 8:30 बजे रेलवे क्रॉसिंग के पास यह घटना हो गई।
 

घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। मृतका की मां मीरा, मामा रामबाबू समेत अन्य परिजन भी वहां पहुंचे। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। परिजनों और ग्रामीणों का आरोप है कि यदि महिला की शिकायत पर समय रहते कार्रवाई की जाती, तो संभवतः यह घटना टाली जा सकती थी। पुलिस इन आरोपों की भी जांच कर रही है।

महिला और उसके दोनों बच्चों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि महिला का पति शराब का आदी था और अक्सर उससे विवाद करता था। सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। - अजय कुमार, सीओ सदर
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed